Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड में साल 2026 का रिजल्ट होगा आज घोषित, 10वीं 12वीं की कक्षा के बच्चों का इंतजार हुआ खत्म, ऐसे चेक करें रिजल्ट

उत्तराखंड में साल 2026 का रिजल्ट होगा आज घोषित, 10वीं 12वीं की कक्षा के बच्चों का इंतजार हुआ खत्म, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Uttarakhand News:- उत्तराखंड में साल 2026 के लाखों परीक्षाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। इस साल 2015262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया है ऐसे में हाई स्कूल में एक 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ऐसे में परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच संपन्न हुई थी और अब आज रिजल्ट जारी किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के दो लाभ परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है।

आज सुबह 10:00 बजे शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत परिणाम घोषित करने वाले हैं। इसके लिए परीक्षार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

परीक्षा में बोला परीक्षार्थी हुए थे शामिल

जानकारी के मुताबिक बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी का कहना है कि इस साल 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे हैं। यह परीक्षा में 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई थी। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी किया गया है।

बोर्ड की तरफ से डाटा पंचिंग के बाद 25 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जाएंगे इनका कहना है कि शनिवार सुबह 10:00 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती इसकी घोषणा करने वाले हैं। इसके साथ ही साल 2025 की सुधार परीक्षा द्वितीय के नतीजे भी जारी होने वाले हैं। परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है।

हेल्पलाइन नंबर भी हुआ जारी

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी उसका कहना है की परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षण क्यों के कई सवाल होते हैं। ऐसे में संबंधित स्क्रुटनी समेत अन्य सवालों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए इन नंबरों पर बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी 7055513072, प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत 7830403040 को शामिल किया गया है। ऐसे में उन्होंने बताया कि परिणाम के साथ ही परीक्षार्थी परीक्षा संबंधित जानकारी इन हेल्पलाइन नंबरों से प्राप्त कर पाएंगे।

Read More:- उत्तरप्रदेश के मऊ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पांच लोगों की हुई मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?