Home » उत्तर प्रदेश » उत्तरप्रदेश के मऊ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पांच लोगों की हुई मौत

उत्तरप्रदेश के मऊ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पांच लोगों की हुई मौत

Uttarpradesh News:- उत्तरप्रदेश के मऊ जिले में भयानक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दोहरीघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद लेते हुए पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया जिसके बाद इन लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी मिली है कि यह परिवार बेटी की शादी संपन्न करके घर लौट रहे थे परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की शनिवार देर रात दर्दनाक हाथसे में मौत हो गई।

हादसा देवरिया थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर वाराणसी फोर लाइन पर हुआ जहां पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लाइन में जाकर ट्रेलर से भिड़ गई इस दौरान यह हादसा हो गया।

बेटी का विवाह संपन्न कर लौट रहा था परिवार

जानकारी मिली है कि गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव अपनी बेटी की शादी के लिए झारखंड रांची गए हुए थे। विवाह संपन्न होने के बाद वह पत्नी अर्चना श्रीवास्तव इकलौते बेटे की श्रीवास्तव के साथ स्कॉर्पियो में लौट रहे थे। इस दौरान वाहन को बिहार के गया निवासी चालक पुरुषोत्तम चल रहा था जबकि दूसरा चालाक नीतीश पीछे बैठा हुआ था परिवार के साथ उनके पालतू कुत्ता भी इस गाड़ी में मौजूद था।

इस दौरान शनिवार के दिन वहां रात के समय 2:30 बजे जैसे ही कुसुम्हा बशारतपुर यह पास शारदा सहायक खंड 32 नहर कॉलोनी के सामने पहुंचा चालक को झपकी आ गई अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से जाकर टकरा गई और फिर दूसरी लाइन में जाकर ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी खतरनाक थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार इस गाड़ी में फंस गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकार खुशी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने करीब 2:30 बजे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को काटकर सुबह 5: 00 बजे सभी पांच शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। जितेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना परिजनों को मिल चुकी है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात शुरू करवा दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे में मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read More:- मध्यप्रदेश में गर्मी ने लिया विकराल रूप, कई शहरों का तापमान पहुंचा 43 डिग्री से ऊपर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?