Home » उत्तर प्रदेश » UPPSC PCS 2026: आवेदन की आखिरी तारीख 3 अगस्त, डिप्टी कलेक्टर-DSP समेत 500 पदों पर भर्ती

UPPSC PCS 2026: आवेदन की आखिरी तारीख 3 अगस्त, डिप्टी कलेक्टर-DSP समेत 500 पदों पर भर्ती

UPPSC PCS 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई पीसीएस 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तीन अगस्त तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर नंबर होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि फॉर्म में कोई त्रुटि रह जाती है, तो उम्मीदवारों को 18 अगस्त 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन करने का भी मौका दिया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के तहत फिलहाल करीब 500 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, हालांकि संबंधित विभागों से अंतिम रिक्तियों की जानकारी मिलने के बाद इन पदों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है।

UPPSC PCS 2026

इस भर्ती के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, बीडीओ, एआरटीओ, ट्रेजरी ऑफिसर, जेल अधीक्षक और जिला कल्याण अधिकारी जैसे कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित है, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तय की गई है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद के लिए आयु सीमा 30 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

पेपर-दो केवल क्वालिफाइंग

प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और हर गलत उत्तर पर एक तिहाई यानी 0.33 अंक की कटौती की जाएगी। पेपर-दो यानी सीसैट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है, जबकि प्रारंभिक परीक्षा की मेरिट पूरी तरह पेपर-एक यानी सामान्य अध्ययन में मिले अंकों पर तैयार होगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले रिक्तियों के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

पद योग्यता
प्रधानाचार्य (GIC) PG + B.Ed + 3 वर्ष शिक्षण अनुभव
ADIOS / BSA / समकक्ष स्नातकोत्तर डिग्री (B.Ed वरीयता)
वरिष्ठ व्याख्याता, DIET PG + B.Ed (M.Ed/PhD वरीयता)
श्रम प्रवर्तन अधिकारी संबंधित विषय में स्नातक + PG डिप्लोमा/डिग्री
सहायक श्रम आयुक्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर
जिला परिवीक्षा अधिकारी मनोविज्ञान/समाजशास्त्र/समाज कार्य में PG
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संबंधित विज्ञान विषय में डिग्री
OSD (कंप्यूटर) कंप्यूटर इंजीनियरिंग डिग्री या समकक्ष योग्यता
सहायक अभियोजन अधिकारी (परिवहन) LLB + हिंदी का ज्ञान
विपणन अधिकारी/सचिव ग्रेड-2 कृषि/विज्ञान/वाणिज्य/अर्थशास्त्र में स्नातक
लेखा एवं लेखापरीक्षा अधिकारी B.Com + 5 वर्ष अनुभव
वित्त एवं लेखा अधिकारी अर्थशास्त्र/वाणिज्य/वित्त में स्नातक या CA/CFA
बाल विकास परियोजना अधिकारी समाजशास्त्र/मनोविज्ञान/अर्थशास्त्र आदि में स्नातक
सहायक नियंत्रक, विधि मापन भौतिकी/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री
प्रबंधक (संपत्ति विभाग) होटल मैनेजमेंट में स्नातक
जिला कार्यक्रम अधिकारी समाज कार्य/सामाजिक विज्ञान/गृह विज्ञान में स्नातक

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

पेपर विषय प्रश्न अंक समय
पेपर-I सामान्य अध्ययन-I 150 200 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
पेपर-II सामान्य अध्ययन-II (CSAT) 100 200 दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

पेपर विषय अंक
1 सामान्य हिंदी 150
2 निबंध 150
3 सामान्य अध्ययन-I 200
4 सामान्य अध्ययन-II 200
5 सामान्य अध्ययन-III 200
6 सामान्य अध्ययन-IV 200
7 सामान्य अध्ययन-V 200
8 सामान्य अध्ययन-VI 200
कुल 1500 अंक

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अगर पहले से ओटीआर नहीं है तो पहले उसका पंजीकरण पूरा करना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए पीसीएस 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक कर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी, जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे, फिर अपनी श्रेणी के अनुसार तय शुल्क का भुगतान कर पूरे फॉर्म की एक बार जांच करके ही उसे अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।

Read More : UP T20 League 2026: उद्घाटन समारोह होगा भव्य, भोजपुरी में पहली बार होगी कॉमेंट्री

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?