Home » उत्तर प्रदेश » UP Police Medal 2026: स्वतंत्रता दिवस पर 1369 अफसर-कर्मचारियों को सेवा पदक, 707 को अति उत्कृष्ट सम्मान

UP Police Medal 2026: स्वतंत्रता दिवस पर 1369 अफसर-कर्मचारियों को सेवा पदक, 707 को अति उत्कृष्ट सम्मान

UP Police

UP Police Medal 2026 : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सेवा, कार्यकुशलता और बेहतर रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की ओर से प्रदेश के 1369 पुलिसकर्मियों के लिए सेवा पदकों का ऐलान किया गया है। इनमें 707 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 662 को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इन पदकों के लिए पुलिसकर्मियों का चयन उनके सेवा अभिलेख और कार्य प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

UP Police

सम्मान पाने वालों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के विभिन्न स्तरों पर तैनात एसपी, डीएसपी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कांस्टेबल भी शामिल हैं। इससे प्रदेशभर में बेहतर पुलिस सेवा देने वाले कर्मचारियों का उत्साह बढ़ेगा।

UP Police Medal 2026

अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में पुलिस आवास निगम के डीजी डॉ. कल्लूरी एसपी कुमार, होमगार्ड्स के डीजी ध्रुव कुमार ठाकुर और पीएसी के डीजी आलोक सिंह का नाम शामिल है। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वालों में वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 670 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और प्रशंसा चिन्ह से भी सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई है। इनका चयन सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर किया गया है।

मिलेगा प्लेटिनम और स्वर्ण चिन्ह

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन और प्रशासन विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण और एटीएस मुख्यालय के पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा। सम्मान पाने वालों में विभिन्न रैंक के अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी हैं। ये कर्मचारी लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात हैं। सभी चयनित पुलिसकर्मियों को 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मान प्रदान किया जाएगा।

REad More : UP Sarvodaya Schools में 515 शिक्षकों के पद खाली, अंग्रेजी-गणित से लेकर विज्ञान तक की पढ़ाई प्रभावित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?