Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किया जा चुके हैं। ऐसे में परीक्षाओं में प्रदेश के ‘प्रयास’ आवासीय विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सफलता को न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर एक नई मिसाल के रूप में माना जा रहा है। प्रयास स्कूल के 13 बच्चों ने सीजी बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में जगह हासिल की है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 50 मेरिट छात्रों में से 13 विद्यार्थी ‘प्रयास’ विद्यालय के रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के आदिम जाति और अनुसूचित जाति इसके अलावा पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग की तरफ से संचालित किए जाने वाले इन स्कूलों में सीमित संसाधनों और चुनौती पूर्ण परिस्थितियों के होने के बावजूद भी विद्यालयों में छात्रों ने एक शानदार परिणाम दिया है। इन छात्रों ने निजी स्कूलों के बच्चों को कड़ी टक्कर दी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहिब पिछड़ा वर्ग एवं अल्प कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं विभाग के प्रमुख सचिव सोनमण बोरा समेत विभागीय अधिकारी कर्मचारी और विद्यार्थियों को बधाई देने के साथ-साथ शुभकामनाएं विधि उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों की उपलब्धियां पर प्रसन्नता है और उनकी तरफ से बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं है।
सीमित संसाधनों के बाद भी पेश किया शानदार परिणाम
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रयास विद्यालय के बच्चों ने सीजी बोर्ड की परीक्षा में शानदार परिणाम दिए हैं। विभाग की तरफ से बच्चों को हमेशा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और व्यावहारिक शिक्षा देने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। ऐसे में बच्चों ने जो सफलता हासिल की है वह बहुत ही सराहना करने के लायक है। इस सफलता की सराहना पूरे देश में की जा रही है।
Read More:- जॉलीग्रांट से बद्रीनाथ-केदारनाथ की उड़ान सेवाएं हुई शुरू, 20 में तक बुकिंग हुई फुल




