Uttarakhand News:- जॉलीग्रांट हेलीपैड से बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनों धामों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू कर दी गई है। अब भक्त उड़ान सेवाओं के जरिए दोनों धामों के दर्शन करने पहुंच पाएंगे। जानकारी के मुताबिक कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि एमआई 17 को 20 मई तक की बुकिंग फूल की जा चुकी है।
उड़ाने हुई शुरू
जानकारी के मुताबिक जोलीग्रांट हेलीपैड से बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनों धामों के लिए हवाई सेवाएं आज से शुरू की गई है। पूजा-अर्चना करने के बाद रुद्राक्ष एविएशन में एमआई 17 हेलीकॉप्टर द्वारा विभिन्न स्थानों के लगभग 16 श्रद्धालुओं को लेकर सुबह ही लगभग 7:00 बजे दो धामों के लिए उड़ान भर ली है। इस बार लगातार चौथे साल जॉलीग्रांट से बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ाने भरी जा रही है। यह चौथा साल है जब बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ाने शुरू की गई थी।
1 दिन में दो उड़ाने भरी जाएगी
बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए अगर मौसम ठीक रहता है, तो दिन में दो बार उड़ाने भरी जाएगी। इसमें लगभग 40 श्रद्धालु आवाजाही कर पाएंगे। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि एमआई 17 की 20 तक बुकिंग फुल हो चुकी है और इसके बाद लगभग उड़ाने तब तक चलेगी जब तक 15 जून नहीं आ जाता है। इसके बाद बरसात खत्म होने के बाद 15 या 20 सितंबर के बाद दोबारा उड़ाने शुरू कर दी जाएगी।
Read More:- मध्यप्रदेश झुलस रहा तेज गर्मी से, लगभग 30 जिलों में मौसम बदलेगा



