Home » अंतरराष्ट्रीय » Sheikh Hasina Return: 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने का दावा, विमान नहीं मिला तो पैदल सीमा पार करने की तैयारी!

Sheikh Hasina Return: 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने का दावा, विमान नहीं मिला तो पैदल सीमा पार करने की तैयारी!

Sheikh Hasina Return

Sheikh Hasina Return : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर एक नया दावा सामने आया है। उनके करीबी सहयोगी अबू उबैदा अरिन ने कहा है कि हसीना 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश जरूर लौटेंगी। इसके लिए अगर विमान की व्यवस्था नहीं हो पाती है, तो वह पैदल सीमा पार करने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि, यह अरिन का दावा है और उनकी वापसी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Sheikh Hasina Return

बता दें कि अगस्त 2024 में सरकार गिरने के बाद से शेख हसीना भारत में रह रही हैं। दूसरी ओर, बांग्लादेश की तारिक सरकार ने उनकी वापसी के लिए प्रत्यर्पण को ही एकमात्र स्वीकार्य रास्ता बताया है। ढाका का कहना है कि किसी अन्य तरीके से उनकी वापसी मंजूर नहीं होगी।

Sheikh Hasina Return

बीबीसी से बातचीत में अबू उबैदा अरिन ने बताया कि हसीना की वापसी के लिए कमर्शियल फ्लाइट की मांग की गई है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि विमान उपलब्ध होगा या नहीं। उन्होंने दावा किया कि समर्थकों ने 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर कम से कम नौ ऐसे संभावित रास्तों की पहचान की है, जहां से हसीना बांग्लादेश में प्रवेश कर सकती हैं।

अरिन के मुताबिक, अवामी लीग के नेता भी इन सीमावर्ती इलाकों का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हसीना 16 दिसंबर को पैदल सीमा पार कर सकती हैं।

50 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी

अरिन ने दावा किया कि अवामी लीग अपनी नेता के स्वागत के लिए 50 लाख समर्थकों को जुटाने की योजना बना रही है। इसके तहत भारत की सीमा से ढाका तक मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी है। पेट्रापोल-बेनापोल सीमा चौकी से ढाका की दूरी करीब 230 किलोमीटर है। अरिन के अनुसार, शेख हसीना टेलीग्राम पर ऑडियो बातचीत के माध्यम से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। पिछले 18 महीनों में उन्होंने करीब 300 बैठकें की हैं। इनमें बांग्लादेश के 64 जिलों और 300 निर्वाचन क्षेत्रों के समर्थकों तक पहुंच बनाई गई है।

वापसी की ठुकराई मांग

हसीना के प्रवक्ता सैयद मुजम्मिल अली ने दिल्ली से ढाका के लिए ‘बिमान बांग्लादेश’ की उड़ान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। उनका तर्क था कि अगस्त 2024 में हसीना को बांग्लादेशी विमान से ही भारत लाया गया था, इसलिए वापसी की व्यवस्था भी ढाका को करनी चाहिए। हालांकि, बांग्लादेश ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया है। मंत्री हुमांयू कबीर ने कहा है कि हसीना को प्रत्यर्पण के जरिए ही वापस लाया जाएगा। वहीं, उनके कानूनी प्रतिनिधियों ने 9 नवंबर को नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र हासिल करने के लिए बांग्लादेश उच्चायोग से संपर्क किया था।

Read More : Maldives-Pakistan Relations: मुइज्जू की पाकिस्तान यात्रा के बाद बढ़ी हलचल, हिंद महासागर में भारत के सामने नई कूटनीतिक चुनौतियां

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?