Home » अंतरराष्ट्रीय » Putin Praises Indian Student: AI समिट में राउल जॉन अजू ने जीता रूसी राष्ट्रपति का दिल, 5 लाख लोगों को दे चुके हैं ट्रेनिंग

Putin Praises Indian Student: AI समिट में राउल जॉन अजू ने जीता रूसी राष्ट्रपति का दिल, 5 लाख लोगों को दे चुके हैं ट्रेनिंग

Putin Praises Indian Student

Putin Praises Indian Student : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में इसकी भूमिका कितनी बड़ी हो सकती है, यह भारतीय छात्र राउल जॉन अजू ने दुनिया के सामने रखा। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित AI Journey 2026 समिट में राउल ने ऐसा विचार पेश किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। इस कार्यक्रम में कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव भी मौजूद थे। बता दें कि राउल ने अपने प्रेजेंटेशन में समझाया कि एक ही कक्षा में पढ़ने वाले सभी बच्चों की सीखने की क्षमता और तरीका अलग-अलग हो सकता है।

Putin Praises Indian Student

ऐसे में AI हर छात्र की जरूरत के अनुसार पढ़ाई का तरीका तैयार करने में मददगार साबित हो सकता है। पुतिन ने राउल की इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को खुद समाधान तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं।

Putin Praises Indian Student

राउल ने बताया कि उन्होंने खुद गेम के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखना शुरू किया था। उनके मुताबिक, किसी बच्चे को गणित तस्वीरों से समझ आता है, तो किसी को वीडियो या गेम के माध्यम से बेहतर सीखने में मदद मिलती है। उन्होंने सवाल उठाया कि 40 बच्चों की कक्षा में एक शिक्षक हर विद्यार्थी को उसकी पसंद के तरीके से कैसे पढ़ा सकता है। राउल के अनुसार, AI इस चुनौती को आसान बना सकता है। उन्होंने गांव के एक बच्चे का उदाहरण भी दिया, जो AI ट्यूटर की मदद से अपनी भाषा में किसी भी विषय को समझ सकता है।

5 लाख लोगों तक पहुंचा चुके हैं शिक्षा

राउल ने समिट में बताया कि वह अब तक करीब 5 लाख लोगों को AI की जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने ऐसे ऐप का भी जिक्र किया, जो विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार उन्हें AI के जरिए पढ़ने में मदद करता है। उन्होंने सीखने की प्रक्रिया में बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाने और नए विचार विकसित करने के लिए शिक्षकों की भूमिका को अहम बताया। प्रेजेंटेशन के दौरान पुतिन ने राउल से पूछा कि अगर युवा सोचने और लिखने जैसे काम भी AI के भरोसे छोड़ देंगे, तो उनकी अपनी समझ और सोचने की क्षमता पर क्या असर पड़ेगा।

जवाब में राउल ने कैलकुलेटर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय की बुनियादी समझ पहले विकसित करनी चाहिए, इसके बाद AI की सहायता से काम को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Read More : 26/11 Mumbai Attack: बरसी पर देश ने शहीदों को किया याद, राष्ट्रपति से लेकर राहुल गांधी तक ने दी श्रद्धांजलि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?