Home » राजनीति » 26/11 Mumbai Attack: बरसी पर देश ने शहीदों को किया याद, राष्ट्रपति से लेकर राहुल गांधी तक ने दी श्रद्धांजलि

26/11 Mumbai Attack: बरसी पर देश ने शहीदों को किया याद, राष्ट्रपति से लेकर राहुल गांधी तक ने दी श्रद्धांजलि

2611 Mumbai Attack

26/11 Mumbai Attack : मुंबई की सड़कों और ऐतिहासिक इमारतों पर बरसी गोलियां भले ही 18 साल पुरानी हो चुकी हों, लेकिन 26/11 का दर्द आज भी देश की यादों में ताजा है। 2008 में समुद्र के रास्ते आए आतंकियों ने ताज होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समेत कई जगहों को निशाना बनाया था। इस हमले में निर्दोष नागरिकों के साथ कई बहादुर सुरक्षाकर्मियों ने भी अपनी जान गंवाई थी।

2611 Mumbai Attack

बता दें कि 26 नवंबर को हमले की बरसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता और कठोर रुख को दोहराया।

26/11 Mumbai Attack

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को याद करते हुए सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद देश की एकता और हिम्मत को कमजोर नहीं कर सकता। अमित शाह ने हमले को मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध बताते हुए मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र किया। वहीं, राजनाथ सिंह ने जवानों के बलिदान को आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई की ताकत बताया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने का संकल्प जताया।

फडणवीस ने तुकाराम ओंबले को किया याद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हमले को भारतीय संविधान पर हमला बताते हुए कहा कि भारत अपने जवानों और नागरिकों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के अदम्य साहस को भी याद किया।

योगी, मौर्य, राहुल और सम्राट चौधरी ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद को मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन बताया और कहा कि नया भारत इसे खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमले में जान गंवाने वालों की शहादत और साहस देश कभी नहीं भूलेगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी शहीद जवानों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को सभी के लिए प्रेरणा बताया।

Read More : Chirag Paswan का बड़ा बयान, यूपी की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है LJP; NDA को लेकर दिया बड़ा संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?