Scheme for Womens : महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार समय-समय पर कई योजनाएं चलाती रही है। इन्हीं में से एक खास योजना उद्योगिनी योजना है, जो खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है जो खुद का छोटा-मोटा काम शुरू करना चाहती हैं, लेकिन पैसों की वजह से रुक जाती हैं। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना किसी गारंटी के 3 लाख रुपये तक का लोन मिल जाता है। इसके लिए कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाती।
हालांकि, यह योजना पूरे देश के लिए नहीं है। इसका लाभ सिर्फ कर्नाटक राज्य की महिलाएं ही उठा सकती हैं। दरअसल, राज्य सरकार का मकसद है कि महिलाएं खुद का रोजगार शुरू करें और किसी पर निर्भर न रहें।
Scheme for Womens: इन्हें मिलेगा लाभ
- महिला की उम्र 18 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।
- परिवार की सालाना आय 1.5 लाख रुपये से कम होनी जरूरी है।
- आवेदन करने वाली महिला कर्नाटक की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
Scheme for Womens: मिलती है सब्सिडी
एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं को 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलती है, जो करीब 90 हजार रुपये तक हो सकती है। इसके साथ ही संबंधित काम के लिए ट्रेनिंग सर्टिफिकेट लेने का भी मौका मिलता है, जिससे बिजनेस सही तरीके से शुरू किया जा सके।
पीएम मित्रा योजना के तहत देश में 7 विश्वस्तरीय एकीकृत कपड़ा पार्क विकसित किए जा रहे हैं- कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और गुजरात में।
➡️5F विज़न (फार्म- फाइबर–फैक्ट्री–फैशन–फॉरेन) पर आधारित यह योजना कपड़ा उद्योग की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने,…
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) December 13, 2025
किन कामों के लिए मिलेगा लोन
- सिलाई-कढ़ाई
- ब्यूटी पार्लर
- डेयरी या पशुपालन
- किराना दुकान
- अगरबत्ती, मोमबत्ती या पापड़ बनाने का काम
- छोटा फूड बिजनेस
जरूरी कागज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बिजनेस से जुड़ी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
कहां और कैसे करें आवेदन?
इस योजना के लिए आवेदन करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। महिलाएं अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर उद्योगिनी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। बैंक में सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं और अधिकारियों से योजना की जानकारी लें।





