Home » अंतरराष्ट्रीय » Mexico में छिपा है माया सभ्यता का अनोखा रहस्य, इस पिरामिड के सामने ताली बजाते ही आती है चिड़िया जैसी आवाज

Mexico में छिपा है माया सभ्यता का अनोखा रहस्य, इस पिरामिड के सामने ताली बजाते ही आती है चिड़िया जैसी आवाज

Mexico Tourist Place

Mexico Tourist Place : वर्ल्ड टूर पर निकलने का मजा तब और बढ़ जाता है, जब किसी नई जगह पर घूमते हुए ऐसी चीज देखने को मिल जाए, जिसके बारे में अब तक सिर्फ किताबों में पढ़ा हो। कभी समुद्र किनारे मस्ती करना, कभी खूबसूरत वादियों में सुकून के पल बिताना तो कभी पुराने शहरों की गलियों में इतिहास तलाशना, यही तो सफर को यादगार बनाता है। अगर आपको भी ऐसी जगहों पर घूमना पसंद है, जहां रोमांच के साथ कुछ नया जानने को मिले, तो मेक्सिको का चिचेन इट्जा ट्रैवल लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। यहां मौजूद प्राचीन पिरामिड और उनसे जुड़ी अनोखी बातें आज भी पर्यटकों को हैरान करती हैं।

Mexico Tourist Place

मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप में स्थित चिचेन इट्जा प्राचीन माया सभ्यता के प्रमुख केंद्रों में शामिल था। इसका इतिहास एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना है। नौवीं से 12वीं शताब्दी के दौरान यह शहर धार्मिक, राजनीतिक और व्यापारिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा।

Mexico Tourist Place

यहां आज भी मौजूद मंदिर, विशाल मैदान और पत्थरों से बनी संरचनाएं उस दौर की वास्तुकला और जीवनशैली की झलक दिखाती हैं। चिचेन इट्जा की पहचान यहां मौजूद एल कैस्टिलो पिरामिड से होती है, जिसे कुकुलकान मंदिर भी कहा जाता है। करीब 30 मीटर ऊंचे इस पिरामिड का आधार चौकोर है। इसके चारों तरफ सीढ़ियां बनाई गई हैं, जो ऊपर स्थित मंदिर तक जाती हैं। पिरामिड की बनावट में माया सभ्यता के खगोलीय ज्ञान और कैलेंडर से जुड़े संकेत भी दिखाई देते हैं।

Mexico Tourist Place

सांप जैसी परछाई

इस पिरामिड से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात रोशनी और छाया का अनोखा मेल है। साल में वसंत और शरद विषुव के आसपास सूर्य की किरणें एक खास कोण पर पड़ती हैं। इससे सीढ़ियों के किनारे ऐसी परछाई बनती है, जो नीचे उतरते सांप जैसी दिखाई देती है। इस दृश्य को माया सभ्यता के पंखों वाले सर्प देवता कुकुलकान से जोड़कर देखा जाता है। कभी पर्यटक एल कैस्टिलो की सीढ़ियां चढ़कर ऊपर स्थित मंदिर तक पहुंच सकते थे, लेकिन अब ऐतिहासिक संरचना के संरक्षण और यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस पर चढ़ने की अनुमति नहीं है। हालांकि नीचे से इसकी विशाल बनावट और बारीक वास्तुकला को देखा जा सकता है। परिसर में मौजूद दूसरी पुरातात्विक संरचनाएं भी माया सभ्यता के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देती हैं।

Mexico Tourist Place

चिड़िया जैसी आवाज

चिचेन इट्जा की एक और खासियत यहां का अनोखा ध्वनि प्रभाव है। एल कैस्टिलो के सामने ताली बजाने पर उसकी गूंज चिड़िया की आवाज जैसी सुनाई देती है। इसे पिरामिड की सीढ़ियों की बनावट से पैदा होने वाला ध्वनिक प्रभाव माना जाता है। यह आवाज माया सभ्यता से जुड़ी क्वेट्जल पक्षी की पुकार की याद दिलाती है। यहां मौजूद ग्रेट बॉल कोर्ट भी पर्यटकों का ध्यान खींचता है। प्राचीन समय में इस मैदान का इस्तेमाल पारंपरिक गेंद के खेल के लिए किया जाता था। इसकी विशाल दीवारों के कारण आवाज दूर तक सुनाई देती है। मैदान के एक हिस्से में पैदा हुई ध्वनि दूसरे हिस्से तक पहुंच सकती है। यह जगह माया सभ्यता की खेल परंपराओं और वास्तुकला को समझने का मौका देती है।

Mexico Tourist Place

विश्व धरोहर में शामिल

चिचेन इट्जा को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। साल 2007 में इसे दुनिया के नए सात अजूबों में भी जगह मिली थी। मेक्सिको घूमने आने वाले पर्यटकों के बीच यह बेहद लोकप्रिय ऐतिहासिक स्थल है। यहां की प्राचीन इमारतें, रहस्यमयी ध्वनि प्रभाव और अनोखी वास्तुकला इसे सामान्य पर्यटन स्थलों से अलग पहचान देते हैं।

Mexico Tourist Place

फिर देर किस बात की… जल्दी से उठाईए मोबाइल और बुक करिए अपने परिवार संग इस अनोखे प्लेस को विजीट करने का टिकट… और हां आज के डिजिटल युग में अपने संग कैमरा ले जाना न भूले अन्यथा… आप अपने बिताए गए खास मूवमेंट को कैप्चर नहीं कर पाएंगे।

Mexico Tourist Place

Read More : Venice Tourism: पानी पर बसे इस शहर में हर मोड़ पर मिलेगा नया नजारा, नहरों के बीच ऐसे बनाएं यादगार ट्रिप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?