Redmi Pad 2 Pro Tablet : Redmi ने भारत में अपने नए टैबलेट Redmi Pad 2 Pro की एंट्री का रास्ता साफ कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि यह टैबलेट 6 जनवरी को लॉन्च होगा। खास बात यह है कि इसी इवेंट में Redmi Note 15 5G स्मार्टफोन भी पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही Redmi ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इसका लैंडिंग पेज लाइव कर दिया है, जिससे साफ है कि कंपनी इसे बड़े पैमाने पर प्रमोट करने की तैयारी में है। Redmi Pad 2 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 12,000mAh बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी टैबलेट को लंबे समय तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल करने की आजादी देगी। माना जा रहा है कि यह टैब वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास, गेमिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे इस्तेमाल में खास पसंद किया जाएगा।
इस टैबलेट में 12.1 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2.5K है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद नजर आएगी। इसके साथ 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है।
Redmi Pad 2 Pro को लेकर सस्पेंस
कुछ ग्लोबल मार्केट में यह टैब मैट ग्लास वेरिएंट में भी उपलब्ध है, हालांकि भारत में इसके आने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। Redmi Pad 2 Pro में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट Cortex-A720 और Cortex-A520 कोर के साथ आता है, जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी देता है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस और बेहतर होने की उम्मीद है। यह टैबलेट 6GB और 8GB LPDDR4X RAM ऑप्शन में आएगा।
मिलेंगे कई ऑप्शन
स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 2.2 विकल्प मिलेंगे। जरूरत पड़ने पर microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में बड़ी बात मानी जा रही है। Redmi Pad 2 Pro को Android 15 आधारित HyperOS 2 पर लॉन्च किया जाएगा। कैमरे की बात करें तो फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा। WiFi वेरिएंट में 8MP और 5G वेरिएंट में 13MP का रियर कैमरा दिया जाएगा। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
UAE और यूरोप में पहले से मौजूद यह टैबलेट अब भारत में एंट्री के लिए तैयार है। फीचर्स और बैटरी को देखते हुए माना जा रहा है कि Redmi Pad 2 Pro मिड-रेंज टैबलेट सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने वाला है।
Read More : U19 Asia Cup Trophy: भारत को हराकर चैंपियन बनी पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम, हुआ ग्रैंड वेलकम





