Realme C1100x:- रियलमी का नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द डेब्यू करने जा रहा है। कंपनी के स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं जिसका नाम Realme C1100x हैं। स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। एक टिप्स्टर का दावा है कि कंपनी जल्द ही भारत में स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। इसे रिटेल पैकेजिंग की एक तस्वीर ऑनलाइन शेयर की गई है। ऐसे में इसका डिजाइन और कलर ऑप्शन के साथ बैटरी कैपेसिटी और कलर ऑप्शंस भी दिखाए गए हैं, साथ ही फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है ऐसी जानकारी भी मिली है। आइए रियलमी के इस शानदार स्मार्टफोन की डिटेल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारत में डेब्यू करेगा रियलमी का स्मार्टफोन
टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी का दावा है कि भारत में जल्द ही रियलमी का यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ग्लोबल लॉन्च के कुछ समय बाद यह भारतीय बाजार में आएगा। इतना ही नहीं इसमें दावा किया गया है कि बैटरी 8000mAh की रहने वाली है और 45W का वार्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा इसमें कई कलर ऑप्शन मिलेंगे साथ ही इसके फोन बॉक्स की तस्वीर भी लीक हुई है।
कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा स्मार्टफोन
रियलमी के इस स्मार्टफोन में आपको दो कलर ऑप्शन मिलने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें डीप ब्लू टाइड और गोल्डन कॉस्ट कलर शामिल है। इसके साथ ही इसमें रैम और स्टोरेज के हिसाब से दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। जिसमें 6 बीबी + 128 जीबी और 6GB प्लस 256gb में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वही इस फोन के पीछे एक पिल शेप का कैमरा आइलैंड दिखाया गया है जिसमें ड्यूल कैमरा सिस्टम लगा हुआ है।
फोन में टॉप लेफ्ट कॉर्नर में कैमरे के पास एक एलइडी फ्लैश भी लगा हुआ है। फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल भी किया जा सकता है। वहीं लेफ्ट साइड खाली रखा गया है। इस स्मार्टफोन में एक फ्लैट डिस्प्ले भी आता है। जिसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल भी नॉच है, उसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में कैमरा दिया गया है जो स्क्रीन पर चारों तरफ छोटे-मोटे बेजल दिखाई देते हैं। वही रिटेल बॉक्स की लिखी तस्वीर से इस बात की जानकारी मिलती है कि स्मार्टफोन में एनएफसी सपोर्ट भी मिल सकता है।
रियलमी स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत
जानकारी के मुताबिक कंपनी द्वारा अब तक भारत में इस फोन के आने की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एक टिप्स्टर के अनुसार इस बात का दावा किया गया है कि रियलमी C100x की कीमत भारत में 10000 से लेकर 15000 के बीच रह सकती है। स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्पले दिया जाएगा। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 के साथ आएगी जिसमें रियलमी UI 7.0 यूजर इंटरफेस भी शामिल होगा।
Read More:- वास्तु के मुताबिक घर में बिना तोड़फोड़ किए ही चमक उठेगी किस्मत, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र



