Home » उत्तर प्रदेश » Raksha Bandhan 2026: बरेली में बहनों के लिए रोडवेज की 100 अतिरिक्त बसें, रेलवे चलाएगा छह विशेष ट्रेनें

Raksha Bandhan 2026: बरेली में बहनों के लिए रोडवेज की 100 अतिरिक्त बसें, रेलवे चलाएगा छह विशेष ट्रेनें

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर बहनों को घर पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए बरेली में रोडवेज और रेलवे ने खास तैयारी की है। रोडवेज 100 अतिरिक्त बसें चलाएगा, जबकि रेलवे छह विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। बसों के फेरे बढ़ाने के साथ गांव-देहात के रूटों पर भी अतिरिक्त सेवा देने की योजना बनाई जा रही है। इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन 26 से 30 अगस्त तक किया जाएगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए कुछ नियमित बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। खास तौर पर गांव और देहात के रूटों पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की तैयारी है, ताकि त्योहार पर बहनों को अपने घर पहुंचने में परेशानी न हो।

रोडवेज लंबी दूरी की कुछ बसों को भी देहात के रूटों से संचालित करने की तैयारी में है। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग अलग-अलग मार्गों की जरूरत के अनुसार बसों की व्यवस्था करेगा। हर साल की तरह इस बार भी बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Raksha Bandhan 2026

28 अगस्त को शुक्रवार है। इसके चलते शुक्रवार से 31 अगस्त तक रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम के मुताबिक डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए बसों के नए मार्ग तय किए जा रहे हैं। कोशिश है कि यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के बावजूद यात्रियों को बस सेवा आसानी से मिल सके। रक्षाबंधन पर रेलवे भी यात्रियों की सुविधा के लिए छह विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन 04330 हरिद्वार से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात आठ बजे बरेली पहुंचेगी और रात 12:10 बजे लखनऊ जाएगी। वापसी में 04319 लखनऊ-हरिद्वार विशेष ट्रेन रात 1:15 बजे चलेगी और सुबह 5:36 बजे बरेली पहुंचेगी।

मिलेंगी विशेष सेवाएं

बरेली और रुड़की के बीच भी विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। 04321 बरेली-रुड़की सुबह 7:20 बजे रवाना होकर दोपहर दो बजे रुड़की पहुंचेगी। वहीं 04322 रुड़की-बरेली दोपहर 2:30 बजे चलकर रात 11 बजे बरेली आएगी। इसके अलावा बरेली-रुड़की विशेष ट्रेन सुबह 10:40 बजे और रुड़की-बरेली ट्रेन शाम 6:20 बजे रवाना होगी। इससे रक्षाबंधन पर यात्रियों को अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

Read More : UP में मानसून हुआ सक्रिय, लखनऊ समेत कई जिलों में वर्षा; 28 शहरों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?