Home » उत्तर प्रदेश » पीएम मोदी ने दी हुगली जिले के सिंदूर को नई सौगात, काशी को भी मिलेगा इस परियोजना का लाभ

पीएम मोदी ने दी हुगली जिले के सिंदूर को नई सौगात, काशी को भी मिलेगा इस परियोजना का लाभ

Uttrprdaesh News:- पीएम मोदी ने फिर एक बार हुगली जिले के सिंदूर को एक नई सौगात दे दी है। विभिन्न विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही है। इस परियोजना का लाभ काशी को भी मिलेगा। इस परियोजना में लगभग 830 करोड़ रुपए से ज्यादा ज्यादा विभिन्न विकास परियोजनाओं में से राष्ट्रीय जलमार्ग वन पर काशी में जल परिवहन को बढ़ावा भी मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई। इस परियोजना के तहत लोगों को कई तरह से लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास

बीते दिन यानी कि रविवार को पीएम मोदी द्वारा हुगली जिले के सिंदूर में 830 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास परियोजना का उद्घाटन शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं में जल मार्ग, बंदरगाह और रेलवे से जुड़े कई कार्य होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई। इस सौगात का लाभ काशी को भी मिलेगा। राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर स्थित काशी में जल परिवहन को इस परियोजना से बढ़ावा मिलेगा। इसका लाभ कई लोगों को मिलेगा।

काशी देश के बड़े जल व्यापार केंद्र के रूप में उभरेगा

आईडब्ल्यूएआई वाराणसी के निदेशक संजीव शर्मा का इस पर कहना है कि अगर राष्ट्रीय जलमार्ग -1 मजबूत हो जाता है, तो इससे काशी देश के बड़े जल व्यापार केंद्र के रूप में उभर कर सामने आएगा। वाराणसी से लेकर हल्दिया तक फैले हुए इस जल मार्ग पर बंगाल में जिस तरह के बालगढ़ एक्सटेंडेड कोर्ट गेट सिस्टम आधुनिक बार्ज टर्मिनल और ड्रेजिंग सुविधाएं विकसित हो रही है। इससे बहुत ही आसानी से वाराणसी से माल ढुआई और अधिक आसान सस्ती और तेज हो जाएगी। यह देश के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।

माल ढुआई की लागत में आएगी कमी

अगर यह परियोजना हो जाती है तो जल मार्ग से माल ढुआई में बहुत ही कम लागत आएगी। सड़क और रेल की तुलना में 30 से 40% तक कम लागत लगेगी। इसके साथ ही वाराणसी के स्थानीय उद्योगी हैंडलूम, लकड़ी, पीतल, कृषि उत्पाद और निर्माण सामग्री को एक बहुत बड़े स्तर पर बाजार भी मिल जाएगा। इसके अलावा वाराणसी में आईडब्ल्यूएआई की तरफ से मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब रामनगर में तैयार किया जा रहा है।

अब ऐसे में बंगाल में जलमार्ग की आधारभूत संरचना मजबूत होने से टर्मिनल और ज्यादा सक्रिय हो जाएगा। यह मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क वाराणसी को जल, रेल और सड़क तीनों परिवहनों से सीधा जोड़ देगा। जिससे एक तो लागत की कमी आएगी और कम समय में ज्यादा काम होगा।

Read More:- आखिर क्या है शुक्र प्रदोष व्रत की पौराणिक कथा? जाने कैसे महादेव की कृपा मिलेगी जीवन में दरिद्रता से मुक्ति

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?