NEET UG 2026: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में फरार चल रहे आरोपी Shubham Khairnar को महाराष्ट्र के नासिक से हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और पहचान छिपाने के लिए उसने अपना पूरा लुक बदल लिया था।
हेयर स्टाइल और पहनावा बदलकर बच रहा था
नासिक के पुलिस उपायुक्त Kiran Kumar Chavan ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने सुबह सहयोग मांगा था। इसके बाद नासिक क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हेयर स्टाइल, कपड़े और हुलिया पूरी तरह बदल लिया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
NEET UG 2026: भोपाल में पढ़ाई कर रहा था आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि Shubham Khairnar पिछले कुछ वर्षों से भोपाल में पढ़ाई कर रहा था और कथित तौर पर पेपर लीक नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। राजस्थान पुलिस के नासिक पहुंचने के बाद आरोपी को उनके हवाले किया जाएगा।
NEET UG 2026: NTA ने रद्द की थी NEET परीक्षा
पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद National Testing Agency ने 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच Central Bureau of Investigation को सौंप दी।
23 लाख छात्रों पर पड़ा असर
NEET-UG 2026 परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।NTA ने कहा कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं माना गया। अब मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
यह भी पढे़ : उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ FIR की मांग, नंदकिशोर गुर्जर बोले- “ऐसे बयानों से भड़क सकते हैं दंगे”




