Home » Uncategorized » मौसम का डबल अटैक कहीं बारिश-आंधी से मौतें, तो कहीं 47°C की झुलसाती गर्मी

मौसम का डबल अटैक कहीं बारिश-आंधी से मौतें, तो कहीं 47°C की झुलसाती गर्मी

Weather Update:
Weather Update:

Weather Update: देशभर में मौसम ने दोहरी मार शुरू कर दी है। एक तरफ कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश और तूफान तबाही मचा रहे हैं, तो दूसरी ओर राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। महाराष्ट्र के Sangli जिले में मंगलवार शाम तेज बारिश और आंधी के बीच मंदिर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून

India Meteorological Department के अनुसार इस बार मानसून तय समय से पहले केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार 25 से 27 मई के बीच इसके दस्तक देने की संभावना जताई गई है।

Weather Update: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।Himachal Pradesh के कुल्लू में आंधी और बारिश से कई घरों और गोशालाओं की छतें उड़ गईं।

Weather Update: राजस्थान में हीटवेव का कहर

दूसरी ओर राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सोमवार को Barmer देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में भी तापमान 45 डिग्री के पार रहा। मध्य प्रदेश के रतलाम में भी पारा 45°C से ऊपर पहुंच गया।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश

केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं असम, मेघालय और मणिपुर समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी लगातार बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के कई जिलों में अगले छह दिन तक बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

कई राज्यों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

14 मई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

यह भी पढे़ : NEET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा हुलिया बदलकर छिपा आरोपी नासिक से गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?