UP BJP List : भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई में लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक मंथन के बाद गुरुवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद नई टीम का ऐलान किया। इस सूची को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति मिलने के बाद जारी किया गया।
नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई नए नामों को प्रमुख पदों पर जगह दी है। वहीं, कई पुराने और अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा कायम रखा गया है।
UP में BJP के नई टीम की घोषणा
घोषित सूची में कुल 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें पूर्व मंत्री सुरेश सिंह राणा का नाम भी शामिल है। वहीं संगठन के संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले महामंत्री पद पर आठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य और अभिजात मिश्रा को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को भी संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh pic.twitter.com/jOu52lsTlc
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) June 25, 2026
क्षेत्रीय नेतृत्व में भी बदलाव
प्रदेश संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए छह क्षेत्रों के नए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर को सौंपी गई है, जबकि अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी अवधेश द्विवेदी को दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत संगठन आगामी चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई कार्यकारिणी में पार्टी के प्रचार-प्रसार और मीडिया प्रबंधन को भी विशेष महत्व दिया गया है। दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं मनीष दीक्षित को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जिम्मेदारी अब इनके कंधों पर होगी।
मोर्चों में भी नए चेहरे
भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चों में भी नए नेतृत्व को आगे बढ़ाया है। युवा मोर्चा की कमान रोहित मिश्रा को दी गई है, जबकि महिला मोर्चा का नेतृत्व सरोज कुशवाह संभालेंगी। पार्टी का मानना है कि युवाओं और महिलाओं के बीच संगठन की पहुंच मजबूत करने में ये नियुक्तियां अहम साबित होंगी। नई सूची में रक्षा मंत्री Rajnath Singh के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नीरज सिंह की नियुक्ति को संगठन में नई पीढ़ी को अवसर देने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। वहीं उनके बड़े भाई पंकज सिंह पहले से ही नोएडा से विधायक हैं।
आगामी चुनावों पर रहेगी नजर
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह नई टीम आगामी चुनावों और संगठन विस्तार की रणनीति को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक समीकरणों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
देखें लिस्ट
| क्रम संख्या | नाम | पद / क्षेत्र / मोर्चा |
|---|---|---|
| 1 | सुरेश राणा | उपाध्यक्ष |
| 2 | सत्यपाल सैनी | उपाध्यक्ष |
| 3 | ब्रज बहादुर | उपाध्यक्ष |
| 4 | डॉ. धर्मेंद्र सिंह | उपाध्यक्ष |
| 5 | मोहित बेनीवाल | उपाध्यक्ष |
| 6 | देवेश कोरी | उपाध्यक्ष |
| 7 | प्रियंका रावत | उपाध्यक्ष |
| 8 | दुर्विजय शाक्य | उपाध्यक्ष |
| 9 | रमेश सिंह | उपाध्यक्ष |
| 10 | नीरज सिंह | उपाध्यक्ष |
| 11 | अर्चना मिश्रा | उपाध्यक्ष |
| 12 | पूजा पाल | उपाध्यक्ष |
| 13 | शंकर गिरी | उपाध्यक्ष |
| 14 | कामेश्वर सिंह | उपाध्यक्ष |
| 15 | डॉ कृतिका अग्रवाल | उपाध्यक्ष |
| 16 | सुरेश मौर्य | उपाध्यक्ष |
| 17 | राजेश यादव | उपाध्यक्ष |
| 18 | कृष्ण बिहारी राय | उपाध्यक्ष |
| 19 | आलोक गुप्ता | उपाध्यक्ष |
| 20 | रामप्रताप सिंह चौहान | महामंत्री |
| 21 | गीता शाक्य | महामंत्री |
| 22 | अभिजात मिश्रा | महामंत्री |
| 23 | उपेंद्र रावत | महामंत्री |
| 24 | संजय राय | महामंत्री |
| 25 | शंकर लोधी | महामंत्री |
| 26 | दिलीप पटेल | महामंत्री |
| 27 | राजेश चौधरी | महामंत्री |
| 28 | विजय शिवहरे | मंत्री |
| 29 | बसंत त्यागी | मंत्री |
| 30 | शिवभूषण सिंह | मंत्री |
| 31 | सहजानंद राय | मंत्री |
| 32 | अंकुर शर्मा | मंत्री |
| 33 | अनिल यादव | मंत्री |
| 34 | अवधेश श्रीवास्तव | मंत्री |
| 35 | विजय राजभर | मंत्री |
| 36 | प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा | मंत्री |
| 37 | किरण लोधी निषाद | मंत्री |
| 38 | राकेश बिंद | मंत्री |
| 39 | संचिता सिंह चौहान (लुनिया) | मंत्री |
| 40 | रजनी पांडेय | मंत्री |
| 41 | राहुल वाल्मीकि | मंत्री |
| 42 | महामेधा नागर | मंत्री |
| 43 | दीपमाला संतोषी | मंत्री |
| 44 | सुहासिनी जायसवाल | मंत्री |
| 45 | यतेंद्र शर्मा | मंत्री |
| 46 | आकांक्षा सोनकर | मंत्री |
| 47 | नबाब सिंह नागर | क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम) |
| 48 | पूरन लाल लोधी | क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज) |
| 49 | राम किशोर साहू | क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर) |
| 50 | अवधेश द्विवेदी | क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध) |
| 51 | अशोक चौरसिया | क्षेत्रीय अध्यक्ष (काशी) |
| 52 | विनोद राय | क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर) |
| 53 | भारत दीक्षित | कार्यालय मंत्री |
| 54 | अतुल अवस्थी | कार्यालय सह-मंत्री |
| 55 | लक्ष्मण सिंह | कार्यालय सह-मंत्री |
| 56 | दिनेश प्रताप सिंह | मुख्य प्रवक्ता |
| 57 | मनीष दीक्षित | प्रदेश मीडिया संयोजक |
| 58 | हिमांशु राज पंडित | प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक |
| 59 | रोहित मिश्रा | प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) |
| 60 | प्रकाश पाल | प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा) |
| 61 | देवेन्द्र सिंह | प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा) |
| 62 | अशोक रावत | प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) |
| 63 | सरोज कुशवाह | प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) |
| 64 | विद्याभूषण गोंड | प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) |




