Maharashtra news: महाराष्ट्र की राजनीति से एक अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने मराठा समाज के छात्रों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कई शैक्षणिक सुविधाओं और रियायतों को मंजूरी दी है। सरकार के इस कदम से अब मराठा समाज के स्टूडेंट्स को भी ओबीसी वर्ग की तरह शिक्षा से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
मराठा समाज को मिलेंगी 8 बड़ी शैक्षणिक सुविधाएं
सरकारी निर्णय के अनुसार मराठा समाज के विद्यार्थियों के लिए कुल 8 प्रमुख योजनाएं लागू की जाएंगी, जिनका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा। इनमें शामिल हैं: 10वीं के बाद की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति योजना, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति, मोटर वाहन चालक और कंडक्टर प्रशिक्षण योजना, छात्रों को मिलने वाली 16 प्रकार की रिइम्बर्समेंट (प्रतिपूर्ति) योजनाएं, महाराष्ट्र के साथ-साथ अन्य राज्यों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी आर्थिक सहायता, ओबीसी छात्रों को मिलने वाले सभी शैक्षणिक लाभों के लिए मराठा छात्रों की पात्रता, CAP (केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया) के बाद खाली सीटों पर प्रवेश का लाभ और शैक्षणिक रियायतें, भविष्य में लागू होने वाली सभी ओबीसी शैक्षणिक सुविधाएं स्वतः मराठा समाज पर भी लागू होंगी।
Maharashtra news: छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा
सरकार का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य मराठा समाज के छात्रों को शिक्षा और कौशल विकास के अधिक अवसर देना है। इस नई व्यवस्था से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फीस में राहत, स्कॉलरशिप और अन्य शैक्षणिक सहायता मिल सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई बीच में न रुके और वे आगे बेहतर अवसर हासिल कर सकें।
Maharashtra news: लंबे समय से चल रही थी मांग
मराठा आरक्षण और शैक्षणिक सुविधाओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन और मांग चल रही थी। कई राजनीतिक दलों ने भी इस मुद्दे पर वादे किए थे। अब फडणवीस सरकार के इस फैसले को उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
क्या बदलेगा इस फैसले से?
Maharashtra news: इस निर्णय के बाद मराठा समाज के छात्रों को भी लगभग वही सुविधाएं मिलेंगी जो अभी तक ओबीसी वर्ग को मिलती रही हैं। इससे खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को शिक्षा जारी रखने में बड़ी मदद मिलेगी।
Read More : UP Police Exam: 29 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा पर CMयोगी की नजर, कहा- “किसी युवा को धूप में खड़ा न रहना पड़े”




