Home » उत्तर प्रदेश » Unnao में मजदूर की बेटी को Income Tax का नोटिस, कबाड़ कारोबार से आय दिखाए जाने पर मचा हड़कंप

Unnao में मजदूर की बेटी को Income Tax का नोटिस, कबाड़ कारोबार से आय दिखाए जाने पर मचा हड़कंप

Unnao News : उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के गिरजाबाग मोहल्ले में रहने वाली रश्मि सविता के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब चंडीगढ़ स्थित आयकर विभाग से उन्हें नोटिस मिला। नोटिस में उनसे करीब 20 करोड़ रुपये की आय का विवरण मांगा गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह आय कबाड़ के कारोबार से अर्जित बताई गई है, जबकि रश्मि का कहना है कि उनका इस तरह के किसी भी व्यवसाय से कभी कोई संबंध नहीं रहा। बीए पास रश्मि ने बताया कि उनके पिता अजय शंकर दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

परिवार बेहद साधारण परिस्थितियों में रहता है और दो कमरों के मकान में गुजर-बसर करता है। ऐसे में करोड़ों रुपये की कमाई का दावा उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है। उनका कहना है कि किसी ने उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर उन्हें फर्जीवाड़े में फंसाने की कोशिश की है।

Unnao में नोटिस

रश्मि के अनुसार, नौ मई को नोटिस मिलने के बाद उन्होंने उसे ध्यान से पढ़ा और अपनी ओर से आयकर विभाग को जवाब भी भेज दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने कभी कबाड़ का कारोबार किया और न ही इतनी बड़ी रकम की कोई आय अर्जित की है। अब वह चाहती हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और असली दोषियों का पता लगाया जाए।

कैफे संचालक पर जताया शक

पीड़िता ने बताया कि कुछ वर्ष पहले इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता खुलवाने के लिए उन्हें आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी करानी पड़ी थी। इसके लिए उन्होंने मोतीनगर मोहल्ले में जीजीआईसी स्कूल के पास स्थित एक कैफे में अपने दस्तावेज दिए थे। उनका कहना है कि इसके अलावा उन्होंने कहीं भी इन दस्तावेजों का इस्तेमाल नहीं किया। इसलिए उन्हें आशंका है कि वहीं से उनके आधार और पैन कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग किया गया होगा।

साइबर सेल में शिकायत

रश्मि ने इस पूरे मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और साइबर सेल में भी की है। उनका कहना है कि वह कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दस्तावेजों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रश्मि ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पिता मजदूरी करते हैं, भाई फिलहाल बेरोजगार है, जबकि मां गृहिणी हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। ऐसे में करोड़ों रुपये की कथित आय का नोटिस मिलने के बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में है और भविष्य को लेकर चिंतित है।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

उधर, साइबर थाना प्रभारी राजेश मिश्र ने कहा कि फिलहाल उनके पास इस मामले से संबंधित कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया कि यदि शिकायत प्राप्त होती है तो पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र चोरी मामले पर भावुक हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले ये बात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?