IPL 2026 : आईपीएल 2026 को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है। इस बार लीग का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। इसकी जगह अब यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान माना जाता है। आमतौर पर आईपीएल में पिछले सीजन की विजेता टीम के घरेलू मैदान पर अगले सीजन का फाइनल आयोजित किया जाता है लेकिन इस बार यह परंपरा टूटती दिख रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2025 में खिताब जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन 2026 का फाइनल उनके होम ग्राउंड पर नहीं होगा। इससे टीम और उनके समर्थकों को थोड़ा झटका जरूर लगा है।
IPL 2026
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया है। कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक और टिकट वितरण से जुड़े विवादों ने बोर्ड की चिंता बढ़ा दी थी। ऐसे में किसी भी संभावित परेशानी से बचने के लिए वेन्यू बदलने का निर्णय लिया गया। सिर्फ फाइनल ही नहीं, बल्कि इस बार प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू में भी बदलाव किया गया है। क्वालीफायर-1 अब धर्मशाला के मैदान में खेला जाएगा, जो अपने खूबसूरत माहौल के लिए जाना जाता है। वहीं एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 के मुकाबले चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आयोजित होंगे। इस बदलाव से आईपीएल 2026 का पूरा प्लेऑफ शेड्यूल नए शहरों में देखने को मिलेगा।
🚨 News 🚨
BCCI Announces #TATAIPL 2026 Playoffs Schedule
Qualifier 1: Dharamshala
Eliminator and Qualifier 2: New Chandigarh
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad to Host Grand Finale 🏟️
More Details ▶️ https://t.co/32HvsabiuF#KhelBindaas pic.twitter.com/ItrNUNoxHZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
MLA टिकट विवाद बना बड़ी वजह
वेन्यू बदलने के पीछे सबसे बड़ी वजह ‘MLA टिकट विवाद’ बताया जा रहा है। दरअसल, कुछ जनप्रतिनिधियों की ओर से यह मांग उठी थी कि उन्हें मैच के लिए निश्चित संख्या में टिकट मिलनी चाहिए। इस मुद्दे ने धीरे-धीरे विवाद का रूप ले लिया और टिकटों के दुरुपयोग के आरोप भी सामने आने लगे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा था कि विधायकों और सांसदों को मैच देखने के लिए टिकट दिए जाएंगे। वहीं गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए साफ किया कि टिकटों का गलत इस्तेमाल नहीं हो रहा है और ये पूरी तरह नॉन-ट्रांसफरेबल हैं। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और मामला लगातार चर्चा में बना रहा।
फैंस के लिए नया अनुभव
वेन्यू बदलने से जहां एक तरफ फैंस को अहमदाबाद जैसे बड़े स्टेडियम में फाइनल देखने का मौका मिलेगा, वहीं दूसरी ओर यह फैसला कई सवाल भी खड़े करता है। खासकर, चैंपियन टीम को अपने घरेलू मैदान का फायदा न मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि नए वेन्यू पर होने वाला यह फाइनल मुकाबला कितना रोमांचक साबित होता है।
Read More : IPL 2026: वानखेड़े में बरसे रन, देखें प्वांइट्स टेबल





