Home » स्पोर्ट्स » IPL 2026: चेन्नई की जीत से बदला समीकरण, मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर

IPL 2026: चेन्नई की जीत से बदला समीकरण, मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर

IPL
IPL

IPL 2026 : Chennai Super Kings ने शनिवार को Mumbai Indians को 8 विकेट से हराकर बड़ा झटका दिया। इस हार के साथ मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। टीम अब तक 9 में से 7 मैच हार चुकी है, जिससे उसकी स्थिति काफी कमजोर हो गई है। चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने यह लक्ष्य 11 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया और मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।

IPL

चेन्नई की ओर से कप्तान Ruturaj Gaikwad ने नाबाद 64 रन की जिम्मेदार पारी खेली। उनके साथ कार्तिक ने भी 54 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच हुई लंबी साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई के पक्ष में कर दिया।

IPL 2026

मुंबई की बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ाती नजर आई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम दबाव में आ गई। हालांकि रिकल्टन और नमन धीर ने कुछ हद तक पारी संभाली, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। Suryakumar Yadav इस मैच में भी प्रभाव नहीं छोड़ सके और 21 रन बनाकर आउट हो गए। पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिससे टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है।

IPL 2026 Points Table

रैंक टीम M W L NRR Pts Last 5
1 PBKS 8 6 1 +1.043 13
2 RCB 9 6 3 +1.420 12
3 SRH 9 6 3 +0.832 12
4 RR 10 6 4 +0.510 12
5 GT 9 5 4 -0.192 10
6 CSK 9 4 5 +0.005 8
7 DC 9 4 5 -0.895 8
8 KKR 8 2 5 -0.751 5
9 MI 9 2 7 -0.803 4
10 LSG 8 2 6 -1.106 4

धोनी और रोहित की गैरमौजूदगी खली

इस मुकाबले में MS Dhoni और Rohit Sharma दोनों ही मैदान पर नहीं उतरे। चोट के कारण दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने फैंस को निराश किया और मैच की चमक भी कुछ कम रही। इस जीत के बाद चेन्नई की टीम 9 मैचों में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस 4 अंकों के साथ नौवें पायदान पर बनी हुई है। इस हार ने उनके प्लेऑफ के रास्ते लगभग बंद कर दिए हैं।

अंक तालिका में Punjab Kings 13 अंकों के साथ शीर्ष पर है। Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad 12-12 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, Rajasthan Royals भी 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है, जिससे प्लेऑफ की दौड़ और रोमांचक हो गई है।

Read More : IPL खिताब पर नजर, केएल राहुल बोले; धोनी की बराबरी करना सपना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?