Home » बिजनेस » Indian Railways: भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां बीचों-बीच दिखता है गार्डन

Indian Railways: भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां बीचों-बीच दिखता है गार्डन

Indian Railways
Indian Railways

Indian Railways : भारतीय रेलवे का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही अधिक दिलचस्प भी है। पूरे विश्व में इंडियन रेलवे चौथे नंबर पर है, क्योंकि यह देश के हर एक कोने को कनेक्ट करता है। इससे रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, जो एक छोर से दूसरे छोर तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इससे इंसानों के अलावा सामान भी आसानी से कम दाम में ट्रैवल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको देश के अनोखे रेवले स्टेशन के बारे में बताएंगे।

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, ट्रेन और भीड़ दिखना आम बात है, लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। यहां दो प्लेटफॉर्म के बीचोंबीच ऐसा खूबसूरत गार्डन बनाया गया है, जो देश में अपने आप में अनोखा माना जाता है।

Indian Railways

इस गार्डन में रंग-बिरंगे फूल, हरियाली से भरे पौधे और औषधीय वनस्पतियां लगाई गई हैं। सुबह-शाम यहां से उठती खुशबू पूरे स्टेशन को महका देती है। ट्रेन से उतरते ही यात्रियों को न सिर्फ स्वच्छता का एहसास होता है, बल्कि एक सुकून भरा माहौल भी मिलता है। बता दें कि यह शहर खुबसूरती में हर किसी को पीछे छोड़ चुका है। साफ-सफाई के मामले में यह नंबर 1 पर है। इस बगीचे की एक और खास बात है यहां लगी कलाकृतियां। रेलवे ने प्रधानमंत्री के ‘वेस्ट से बेस्ट’ विचार को अपनाते हुए पुराने लोहे, कबाड़ और बेकार पड़े सामान से आकर्षक स्कल्पचर तैयार किए हैं।

देता है नई सोच

बता दें कि ये कलाकृतियां देखने में सुंदर तो हैं ही साथ ही यह हर किसी को नई सोच देता है। देश का सबसे स्वच्छ शहर कहलाने वाला इंदौर अपने रेलवे स्टेशन के जरिए भी यह पहचान बनाए हुए है। साफ-सुथरे प्लेटफॉर्म, व्यवस्थित ट्रैक और हरियाली से भरा यह गार्डन यात्रियों को अलग ही अनुभव देता है। रेलवे ने इंदौर स्टेशन को सुंदर होने के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुविधाजनक भी बनाया है। बैठने की बेहतर व्यवस्था, साफ शौचालय, संकेत बोर्ड और खुले स्पेस स्टेशन को पैंसेजर फ्रेंडली बनाते हैं।

वर्ल्ड क्लास बनने की तैयारी

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर अब इंदौर रेलवे स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना है। रेलवे आने वाले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के रीडेवलपमेंट की तैयारी कर रहा है। रीडेवलपमेंट के बाद इंदौर स्टेशन किसी आधुनिक एयरपोर्ट जैसा नजर आएगा। यहां होटल, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया, फूड प्लाजा, स्पा, सैलून और रिटेल शॉप्स जैसी सुविधाएं होंगी। यात्रियों को हाई-स्पीड वाई-फाई भी मिलेगा।

Read More : Bhagavad Gita सिखाता है जीवन जीने की कला, थेरेपी की तरह काम करते हैं इसके उपदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?