IMD News : अगर आप इस वीकेंड यात्रा, बाजार या किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम और सक्रिय सिस्टम की वजह से अगले 8 से 48 घंटे कई राज्यों पर भारी पड़ सकते हैं। कई इलाकों में तेज बारिश, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार हवाओं की रफ्तार सामान्य से कहीं ज्यादा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार इस समय सबसे ज्यादा असर पूर्वी भारत के राज्यों में देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण ने मौसम का संतुलन बिगाड़ दिया है। इसका असर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देने लगा है।
IMD का हाई अलर्ट
विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में तेज बारिश के साथ 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। तेज हवाओं और ओलों की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। किसानों को कहा गया है कि वे कटाई और भंडारण से जुड़े काम जल्द पूरा कर लें ताकि नुकसान कम हो सके। कई जिलों में प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर आपदा टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
Stay safe in the heat!
The India Meteorological Department is working tirelessly to keep us informed about rising temperatures and heatwave alerts. Remember, heat stroke is a serious risk -watch for signs like dizziness, headache, or nausea.
💧 Drink plenty of water.
🕶️ Stay… pic.twitter.com/HfniHPhoeX— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 9, 2026
कई शहरों में बदल सकता है मौसम
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मौसम करवट ले सकता है। दिन में उमस और गर्मी के बाद शाम के समय तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज होगी, लेकिन तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
दी गई सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खासतौर पर खुले मैदान, बिजली के खंभों और बड़े पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी आपात स्थिति में स्थानीय हेल्पलाइन और राहत सेवाओं से संपर्क करने को कहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो दिन तक मौसम का यह अस्थिर दौर जारी रह सकता है।





