Utterpradesh News:- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज भयानक हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि अभी भी लोगों के मन में दहशत फैली हुई है। इस हादसे में लगभग 7 बसें और तीन कर एक दूसरे से टकरा गई जिसके कारण भयानक आग लग गई और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसमें जिंदा 6 लोगों की जलकर मौत हो गई ऐसी सूचना मिली है। यह हादसा भीषण कोहरे की वजह से हुआ।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। ऐसे में सूचना मिली है कि 6 लोग मर चुके हैं और 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू कर लिया। इस भयानक हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।
हादसे के समय भरी हुई थी बसे
मथुरा जिले में यहां हादसा हुआ तब बसें पूरी तरह से भरी हुई थी। इस घटना के समय मौजूद यात्री श्लोक कुमार ने बताया कि 7 बसें और 3 कारे आपस में टकराई और इसमें आग लग गई जिसके कारण यहां अफरा तफरी मच गई। राहत कार्य और बचाव कार्य हो चुका है और अब हालत स्थिर है। वही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना में 40 लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री ने इस भयानक सड़क में मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है, साथ ही घायलों को इलाज करवाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हर तरह से जरूरी मदद लोगों को दी जाएगी। घायलों का इलाज भी कराया जाएगा।
Read More:- सोना-चांदी की कीमतों ने किया नया रिकॉर्ड कायम, जाने आज कितना बदले भाव




