Home » उत्तराखंड » कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, ऑनलाइन भी कर पाएंगे आवेदन

कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, ऑनलाइन भी कर पाएंगे आवेदन

Uttarakhand News:- चार धाम यात्रा पर जाने आने वाले कमर्शियल वाहनों के लिए अब नया रुल निकाला गया है। जिसमें अब ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए अभी तक ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई थी। हालांकि अब इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। चार धाम यात्रा में जाने वाले वाहनों के लिए अब ग्रीन कार्ड बनवाए जा रहे हैं ऐसे में 8112 कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वही अप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी का कहना है कि ग्रीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर पाएंगे इसकी व्यवस्था की जा चुकी है वही ऑनलाइन फीस ही जमा की जा सकती है।

डॉक्यूमेंट करने होंगे जमा

कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने के लिए वाहन स्वामी को परिवहन कार्यालय में जाकर कुछ प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। जिसमें मार्ग परमिट, कर माफ प्रमाण, पत्र बीमा प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक लाइसेंस भी पेश करना होगा यहां पर अभिलेख की जांच की जाएगी और इसके बाद वहां की जांच भी की जाएगी। इन सब जांचों के बाद में ग्रीन कार्ड तैयार किया जाएगा।

केवल कमर्शियल वाहनों को मिलेगा ग्रीन कार्ड

सब कुछ जांच करने के बाद और सब सही होने के बाद ही ग्रीन कार्ड दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ग्रीन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है। जिसमें वहां से संबंधित सभी उक्त अभिलेख का विवरण अंकित होगा। ग्रीन कार्ड केवल कमर्शियल वाहनों के लिए जारी किया जाना है।

Read More:- मध्यप्रदेश में लगातार गर्मी दिख रही है अपने तेवर, रात में भी महसूस नहीं हो रही ठंडक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?