Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश में लगातार गर्मी दिख रही है अपने तेवर, रात में भी महसूस नहीं हो रही ठंडक

मध्यप्रदेश में लगातार गर्मी दिख रही है अपने तेवर, रात में भी महसूस नहीं हो रही ठंडक

Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश के अधिकतर शहरों में 42 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में वर्म नाइट के कारण रात में भी ठंडक महसूस नहीं हो रही है लगातार घर में बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही है ऐसे में मौसम विभाग में भी लोगों को सावधानियां बरतने के लिए अलर्ट किया है। इतनी गर्मी है कि लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल लग रहा है दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

कई शहरों में अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट और इससे पहले भी भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गर्म राते दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो रात के समय न्यूनतम तापमान लगभग 4.5 से 6.4 डिग्री ज्यादा नजर आ रहा है दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह रहा है इसे वार्म नाइट के नाम से जाना जाता है।

मध्यप्रदेश के सबसे गर्म शहर

मध्यप्रदेश में कई शहर सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किए गए हैं, जिसमें खजुराहो 43 डिग्री, दतिया 42.3 डिग्री, रतलाम सीधी 42.02 डिग्री, रीवा-श्योपुर 42 डिग्री, रायसेन 41.6 डिग्री, नौगांव 41.5 डिग्री, नरसिंहपुर 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

कई शहरों में बादल और बारिश का असर

मध्यप्रदेश के कई शहरों में मौसम अचानक बदल रहा है जिसकी वजह से खरगोन, इंदौर, सीहोर, सागर, अशोक नगर, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, गुना, सतना, मुरैना, हरदा, खंडवा, बड़वानी, उज्जैन और बैतूल में कहीं हल्की बारिश तो कहीं गलत चमक नजर आ सकती है भोपाल में सुबह देर से धूप देखने को मिली है।

लोगों को सावधान रहने की सलाह

मौसम विभाग की माने तो लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में दिनभर पानी पीते रहे दोपहर में धूप से बचने की कोशिश करें हल्के और सूती कपड़े पहने साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को खास तरह से अलर्ट रहने के लिए कहे और उनका ध्यान रखें। गर्मी लगातार बढ़ रही है जिसकी वजह से लोगों को अलर्ट रहने की सलाह जारी की गई है।

Read More:- ज्येष्ठ के महीने में करें यह कार्य, घर में होगा रिद्धि-सिद्धि का वास और बरसेगी उनकी कृपा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?