Home » बिजनेस » Gold Street: दुनिया के इस देश में बनेगी सोने की सड़क, आभूषण बनेगा व्यापार का प्रमुख केंद्र

Gold Street: दुनिया के इस देश में बनेगी सोने की सड़क, आभूषण बनेगा व्यापार का प्रमुख केंद्र

Gold Street in Dubai
Gold Street in Dubai

Gold Street : जब दुनिया भर में सोने की कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं, उसी बीच दुबई ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है जिसने अमीरी और भव्यता की परिभाषा ही बदल दी है। दुबई में अब सिर्फ सोने के गहने या बाजार नहीं, बल्कि सोने से बनी सड़क भी देखने को मिलेगी। यह अनोखा प्रोजेक्ट दुबई की पहचान को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सोने की यह सड़क दुबई के महत्वाकांक्षी ‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ प्रोजेक्ट का हिस्सा होगी।

इस खास डिस्ट्रिक्ट को ज्वेलरी और लग्जरी इंडस्ट्री के लिए विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव देना है जहां ग्लैमर, कारोबार और टूरिज्म तीनों एक साथ नजर आएं।

Gold Street: दुनिया की पहली सोने की सड़क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सड़क अपने आप में दुनिया की पहली ऐसी सड़क होगी, जिसे सोने की थीम पर तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के जरिए दुबई खुद को ग्लोबल गोल्ड और ज्वेलरी हब के तौर पर और मजबूती से स्थापित करना चाहता है। इस अनोखे विचार की घोषणा इथरा दुबई की ओर से गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के आधिकारिक लॉन्च के दौरान की गई।

हजारों शॉप्स

गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में 1,000 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स होंगे, जिनमें सोना, ज्वेलरी, परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और लाइफस्टाइल ब्रांड शामिल रहेंगे। यह इलाका सिर्फ शॉपिंग सेंटर नहीं, बल्कि एक पूरा कमर्शियल और टूरिस्ट ज़ोन होगा, जहां हर कदम पर लग्जरी झलकेगी। इस प्रोजेक्ट में भारतीय ज्वेलरी ब्रांड्स की खास भागीदारी देखने को मिलेगी। तनिष्क, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, जवहारा और जोयलुक्कास जैसे नाम इसमें शामिल हैं। जोयलुक्कास यहां मिडिल ईस्ट का अपना सबसे बड़ा फ्लैगशिप स्टोर खोलने की तैयारी में है, जिसका आकार करीब 24 हजार स्क्वायर फुट होगा।

मेहमानों के लिए खास इंतजाम

गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में छह बड़े होटल भी बनाए जाएंगे, जिनमें एक हजार से ज्यादा कमरे होंगे। इससे विदेशी टूरिस्ट, कारोबारी और ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को यहां रुकने और काम करने में आसानी होगी। यह गोल्ड स्ट्रीट दुबई के डेरा इलाके में बनाई जाएगी। दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनमी एंड टूरिज्म से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सोना दुबई की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान का अहम हिस्सा है और यह प्रोजेक्ट उसी विरासत को नए दौर में पेश करेगा।

दुबई प्रशासन का मानना है कि गोल्ड डिस्ट्रिक्ट न सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि बड़े निवेश भी खींचेगा। यह प्रोजेक्ट दुबई को एक ऐसे शहर के रूप में और मजबूत करेगा, जहां घूमना, रहना और कारोबार करना तीनों ही आसान होगा।

Read More : India का सबसे छोटा जिला, जहां पैदल पार हो जाती है पूरी सीमा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?