Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ रही है, ऐसी भीषण गर्मी में लोग तेज गर्मी से झुलस रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो ग्वालियर, रीवा और सागर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। वही भोपाल का तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं अब तक का जिले का सबसे अधिक तापमान यह रहा है। मध्यप्रदेश में गर्मी की राहत की अगर बात करें तो कई जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।
आंधी-बारिश, तूफान की संभावना
मौसम विभाग की माने तो आज मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में आंधी-बारिश तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वही मध्यप्रदेश भीषण गर्मी में झुलस रहा हैं। खजुराहो मध्यप्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है, वही आने वाले अगले तीन-चार दिन लू से छुटकारा मिलने की संभावना भी है। मौसम विभाग की माने तो भोपाल में गुरुवार को लू अलर्ट जारी नहीं है। फिलहाल भीषण गर्मी पड़ रही है।
कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत लगभग 30 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जगहों पर तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश में रहेगी गर्मी बरकरार
मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रवर्ती परिसंचरण सक्रिय हो चुका है, जिसकी वजह से ट्रफ रेखा गुजर रही है। इसी सिस्टम के चलते उत्तर और पूर्व मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आएगा। हालांकि पश्चिमी और दक्षिणी मध्यप्रदेश जैसे इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में अभी भी भीषण गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। वहीं विभाग की माने तो जहां एक और कई जिलों में बारिश राहत देगी वहीं दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचने वाला है ऐसे में लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।
Read More:- सोना चांदी की कीमतों ने पकड़ा नया ट्रैक, जाने आज कितने बदले मार्केट में भाव



