Home » उत्तर प्रदेश » Agra का धनकामेश्वर नाथ मंदिर, जहां धन प्राप्ति की मान्यता से पड़ा मंदिर का नाम

Agra का धनकामेश्वर नाथ मंदिर, जहां धन प्राप्ति की मान्यता से पड़ा मंदिर का नाम

Agra Dhankameshwar Nath Temple : आगरा के गोकुलपुरा स्थित प्राचीन धनकामेश्वर नाथ मंदिर में सावन के महीने में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। यहां भक्त लगातार भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे हैं। मान्यता है कि किसी समय इस स्थान पर शिवलिंग के पास धन प्राप्त हुआ था जिसकी वजह से मंदिर का नाम धनकामेश्वर नाथ पड़ गया। यही कारण है कि भक्त सुख-समृद्धि की कामना लेकर यहां पहुंचते हैं। सावन के महीने में शहर के प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

इसी क्रम में गोकुलपुरा के अशोक नगर स्थित प्राचीन धनकामेश्वर नाथ मंदिर भी आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है जहां सुबह से देर शाम तक भगवान शिव के अभिषेक का सिलसिला लगातार जारी रहता है। दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

Agra Dhankameshwar Nath Temple

मंदिर के पुजारी हरिदास ने बताया कि प्राचीन मान्यता के अनुसार इस स्थान पर स्थापित शिवलिंग के पास कभी धन प्राप्त हुआ था और इसी घटना के चलते मंदिर का नाम धनकामेश्वर नाथ मंदिर पड़ गया। उन्होंने बताया कि तभी से यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच खास आस्था का केंद्र बना हुआ है। उनके मुताबिक मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने पर धन-संपन्नता सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

बेलपत्र और गंगाजल से हो रहा अभिषेक

सावन के मौके पर मंदिर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालु बेलपत्र धतूरा दूध दही शहद और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि धनकामेश्वर नाथ मंदिर की प्राचीन महिमा आज भी लोगों की अटूट आस्था का केंद्र बनी हुई है।

Read More : Sawan 2026: काशी के रहस्यमयी शिवलिंग, कहीं हर साल बढ़ता है आकार… तो कहीं पाताल में छिपा है शिव मंदिर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?