Home » अंतरराष्ट्रीय » White House Diwali: ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ मनी दिवाली, भारतीय मूल के लोगों ने भेंट की हनुमान चालीसा

White House Diwali: ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ मनी दिवाली, भारतीय मूल के लोगों ने भेंट की हनुमान चालीसा

White House Diwali

White House Diwali : दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी रोशनी के इस पर्व की खास झलक देखने को मिली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के लोगों के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्हें हनुमान चालीसा भेंट की गई और पारंपरिक तरीके से दीये जलाए गए।

White House Diwali

भारतीय टेक उद्यमी विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दिवाली मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। इस दौरान उन्होंने ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट की। गोंडल ने बताया कि करोड़ों लोग इसे साहस, भक्ति और शक्ति के लिए पढ़ते हैं।

White House Diwali

विशाल गोंडल के मुताबिक, ओवल ऑफिस में दीये जलाने के दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के रिश्तों में और मजबूती आने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि अंधकार पर प्रकाश की जीत हो और दुनिया में शांति, समृद्धि, अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद सभी को मिले। उन्होंने भारतीय परंपरा के आशीर्वाद ‘जुग जुग जियो’ का भी जिक्र किया। इसका भावार्थ लंबे और खुशहाल जीवन की कामना करना है। गोंडल ने दिवाली के अवसर पर दुनिया भर के लोगों के लिए यही शुभकामना व्यक्त की।

कई हस्तियां हुईं शामिल

व्हाइट हाउस में आयोजित इस दिवाली समारोह में मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला सहित भारतीय मूल की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में दीये जलाने और हनुमान चालीसा भेंट करने जैसे प्रसंगों के जरिए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न ऐसे समय मनाया गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने स्टीफन मिलर को नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करने का ऐलान किया है। मिलर सोमवार से सूजी वाइल्स की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

Read More : Iran-US Tension: होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान की 7 शर्तें, अमेरिका को दी हमले की कड़ी चेतावनी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?