Home » राशिफल / ज्योतिष शास्त्र » घर में साफ सफाई देगी सौभाग्य में वृद्धि, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

घर में साफ सफाई देगी सौभाग्य में वृद्धि, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips:- घर में साफ सफाई रखना एक बहुत अच्छी आदत होती है। घर में जितनी ज्यादा साफ सफाई होती है घर के लिए और घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी के लिए उतना ही अच्छा माना जाता है। घर में साफ-सफाई वास्तु शास्त्र के मुताबिक बहुत अच्छी मानी जाती है। अगर आपके घर में कोने-कोने में सफाई हो तो ऐसे में आपका सौभाग्य में वृद्धि होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में किस-किस जगह पर अच्छे से सफाई करना चाहिए। हम आपको आज बताते हैं कि आपको किस-किस जगह पर अच्छे से सफाई करना चाहिए।

घर के मुख्य दरवाजे पर रखें सफाई

घर का मुख्य दरवाजा बहुत ही अहम माना जाता है। अगर इस दरवाजे को साफ सुथरा और इसके आसपास सफाई रखी जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। घर का मुख्य दरवाजा घर में सुख समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है अगर यह साफ ना रहे तो घर में कई प्रकार की नेगेटिव एनर्जी और दिक्कत हो का सामना करना पड़ता है।

घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखें सफाई

घर में कई दिशाएं होती है लेकिन इसमें अगर आप वस्तु की माने तो घर के उत्तर पूर्व दिशा में साफ-सफाई होना बेहद जरूरी माना जाता है। इस दिशा में साफ-सफाई होने की वजह से घर में सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है, साथ ही घर में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं नहीं होती है और सुख और समृद्धि बनी रहती है। घर की यह दिशा घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव लेकर आती है।

घर का वॉशरूम रखे साफ सुथरा

घर में कभी भी वॉशरूम में अच्छे से साफ-सफाई रखनी चाहिए। अगर घर में वॉशरूम में साफ सफाई होगी तो कई प्रकार की समस्याएं टल जाएगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर में वॉशरूम को गन्दा रखना अशुभ माना जाता है।

Read More:- स्मार्टफोन में स्लो चार्जिंग का झंझट होगा अब खत्म, अपनाएं यह कुछ खास आसान से टिप्स

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?