MG Majestor : भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि कंपनियां एक के बाद एक नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। अब इस सेगमेंट में एमजी मोटर अपनी नई प्रीमियम एसयूवी MG Majestor को उतारने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही इस गाड़ी की चर्चा शुरू हो चुकी है, क्योंकि इसे सीधे तौर पर Toyota Fortuner की टक्कर में देखा जा रहा है।
फॉर्च्यूनर लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है, लेकिन MG अब फीचर्स और टेक्नोलॉजी के दम पर इस मुकाबले को दिलचस्प बनाना चाहती है। कंपनी पहले ही इस SUV की झलक दिखा चुकी है और अब इसकी कीमत का इंतजार किया जा रहा है।
MG Majestor
एमजी की नई एसयूवी आकार के मामले में काफी बड़ी दिखाई देती है। Majestor की लंबाई 5046 एमएम रखी गई है, जबकि इसकी चौड़ाई 2016 एमएम और ऊंचाई 1870 एमएम है। बड़ा साइज इसे रोड पर ज्यादा प्रीमियम और दमदार लुक देता है। दूसरी तरफ Toyota Fortuner की लंबाई 4795 एमएम, चौड़ाई 1855 एमएम और ऊंचाई 1835 एमएम है। यानी डायमेंशन के लिहाज से एमजी की नई एसयूवी ज्यादा बड़ी और चौड़ी साबित होती है। इससे केबिन स्पेस और रोड प्रजेंस दोनों में फायदा मिलने की उम्मीद है।
फीचर्स में दिखा हाईटेक अंदाज
MG Majestor को कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स से लैस किया है। इसमें बड़ा 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, मसाज सीट, वेंटिलेटेड सीट और JBL ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा लेवल-2 ADAS तकनीक भी इसमें शामिल होगी, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाएगी। Toyota Fortuner में भी कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी और लग्जरी के मामले में MG की नई SUV ज्यादा आधुनिक नजर आती है। खासकर युवाओं और फैमिली ग्राहकों को इसका इंटीरियर काफी आकर्षित कर सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस में भी दम
MG Majestor में 2.0 लीटर टर्बो इंजन दिया जाएगा, जो 213 बीएचपी की पावर और 478 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करेगा। इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4X4 सिस्टम भी मिलेगा। वहीं, Fortuner में 2755 सीसी इंजन दिया जाता है, जो 420 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। हालांकि फॉर्च्यूनर अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, लेकिन MG पावर और टेक्नोलॉजी दोनों का संतुलन पेश करने की कोशिश कर रही है।
वारंटी और कीमत
एमजी अपनी नई SUV के साथ पांच साल की अनलिमिटेड वारंटी, पांच लेबर फ्री सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी देने वाली है। यह पैकेज ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा दे सकता है। कंपनी की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वहीं Toyota Fortuner की कीमत फिलहाल 34.76 लाख रुपये से शुरू होकर करीब 50.46 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारतीय SUV बाजार में Fortuner और MG Majestor के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Read More : 18 Tons के अनमोल पत्थर से बनी बुद्ध प्रतिमा, शांति का संदेश





