Home » टेक न्यूज़ » Amazon Prime Day 2026: जुलाई में आएगा बड़ा सेल, प्राइम मेंबर्स को मिलेंगी खास डील्स

Amazon Prime Day 2026: जुलाई में आएगा बड़ा सेल, प्राइम मेंबर्स को मिलेंगी खास डील्स

Amazon Prime Day 2026
Amazon Prime Day 2026

Amazon Prime Day 2026 : ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने सालाना सेल इवेंट Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह सेल भारत में जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। यह खास सेल केवल Prime मेंबर्स के लिए होगी, जिसमें उन्हें एक्सक्लूसिव ऑफर्स और नए प्रोडक्ट लॉन्च का फायदा मिलेगा। Prime Day सेल में सिर्फ Prime मेंबर ही हिस्सा ले सकेंगे।

इस दौरान ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन, ब्यूटी, फैशन और ग्रॉसरी जैसे कई कैटेगरी में भारी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पहली बार इसी सेल में लॉन्च किए जाएंगे।

Amazon Prime Day 2026

भारत में यह Prime Day सेल का दसवां संस्करण होगा। पिछले सालों की तरह इस बार भी कंपनी बड़े स्तर पर ऑफर्स और डील्स लेकर आ रही है। यह इवेंट अब भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है और हर साल इसका इंतजार किया जाता है। भारत के अलावा Prime Day सेल अन्य देशों में भी आयोजित की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और जापान जैसे देशों में यह सेल जुलाई में होगी, जबकि अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप के कई देशों में इसे जून में आयोजित किया जाएगा।

फास्ट डिलीवरी का मिलेगा फायदा

Amazon इस सेल के दौरान तेज डिलीवरी पर भी जोर दे रहा है। कंपनी के अनुसार, ग्राहक 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर सेम-डे डिलीवरी, 40 लाख से ज्यादा आइटम्स पर नेक्स्ट-डे डिलीवरी और हजारों प्रोडक्ट्स पर कुछ घंटों में डिलीवरी का लाभ उठा सकेंगे। Prime मेंबर्स को 99 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग पर फ्री डिलीवरी मिलेगी। इसके अलावा 1,399 रुपये से अधिक की खरीदारी पर 200 रुपये तक का कैशबैक मिलने की भी संभावना है। इससे ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का मौका मिलेगा।

बैंक ऑफर्स से बढ़ेगा फायदा

हर साल की तरह इस बार भी Amazon चुनिंदा बैंकों के साथ साझेदारी कर सकता है। ICICI Bank के Amazon Pay क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त कैशबैक मिल सकता है, जिससे कुल बचत और बढ़ जाएगी। Prime Day सेल का फायदा उठाने के लिए Prime मेंबरशिप जरूरी होगी। कंपनी एक महीने, तीन महीने और सालाना प्लान ऑफर करती है। इसके अलावा, Prime Lite और Prime Shopping Edition जैसे सस्ते विकल्प भी उपलब्ध हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सेल का हिस्सा बन सकें।

Prime Day 2026 ग्राहकों के लिए बड़ी बचत और नए प्रोडक्ट्स खरीदने का अच्छा अवसर साबित हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से किसी खास डील का इंतजार कर रहे हैं, यह सेल फायदेमंद साबित हो सकती है।

Read More : LPG Price Hike: कमर्शियल सिलेंडर महंगे, कीमत में राहत बरकरार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?