Vastu Tips:- वास्तु के मुताबिक, घर में हाथी रखना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में हाथी रखा है तो आपके घर में सुख, समृद्धि, बुद्धि, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है क्योंकि हाथी इन सब का प्रतीक माना जाता है। हाथी को अगर सही दिशा में रखा जाए तो सुख शांति और समृद्धि घर में आती है। हाथी को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
हर कोई घर में अलग-अलग तरह के हाथी रखते हैं अलग-अलग रंग के हाथी रखते हैं कोई चांदी की मूर्ति रखना है तो कोई जोड़ीदार हाथी रखते है इसका क्या मतलब होता है यह हम आपको बताएंगे। सुखी जीवन के लिए घर में किस तरह का हाथी और किस दिशा में रखना शुभ है लिए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
सूंड उठाया हुआ हाथी
सूंड उठाया हुआ हाथी घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। सूंड उठा हुए हाथी को घर में रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलती है साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह बना रहता है। हाथी को उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
हाथी की मूर्ति कहां लगाएं
हाथी की मूर्ति को वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। क्योंकि घर के मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, साथ ही प्रतिमा और विजय के साथ संपन्नता बनी रहती है।
सूंड नीचे किया हाथी
अगर आप घर में सूंड नीचे किए हुए हाथी की मूर्ति लगते हैं, तो घर में कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं। इस मूर्ति से जमीन जायदाद जैसे लाभ परिवार में स्थिरता और मन में संतुलन बना रहता है। घर में सब कुछ शुभ होता है और ऐसा हाथी घर में रखना शुभ माना जाता है।
जोड़ीदार हाथी
घर में जोड़ीदार हाथियों की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इस सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। घर में सफलता आने लगती है और भाग्य चमकने लगता है। इसीलिए जोड़ीदार हाथी की मूर्ति घर में जरूर रखें।
Read More:- मध्यप्रदेश में नजर आ रहा बर्फबारी का असर, चल रही बर्फीली हवाए, 22 जिलों में घोषित किया कोहरे का अलर्ट





