Weather News:- मध्यप्रदेश में लगातार कोहरे का असर बढ़ रहा है। कोहरे के चलते लगातार मौसम ठंडा होता जा रहा है। कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से मध्यप्रदेश में लगातार ठंड पड़ती जा रही है। मध्यप्रदेश के लगभग 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरा ज्यादा होने की वजह से वाहन चालकों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही है। यातायात पर कोहरे का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में ठंड बहुत तेज देखने को मिल रही है। ऐसे में उत्तरी इलाकों में ठंड की वजह से लोगों का हाल बेहाल है।
कोहरे का अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में कोहरे का बहुत ही जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। जिसमें कई जिले शामिल है। ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के कुल 22 जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया। ग्वालियर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा और सीधी में कोहरे के साथ शीतलहर का असर भी बना रहा। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, रायसेन, विदिशा, शाजापुर और आगर-मालवा समेत कई जिलों में कोहरे का असर साफ नजर आ रहा है।
अगले दो दिन ठंड बढ़ने के आसार
कुछ दिन आने वाले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में ठंड ज्यादा नजर आएगी। ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा खास तौर पर रात के समय ठंड का असर ज्यादा नजर आएगा। साफ मौसम देखने को मिलेगा लेकिन इसमें हल्का-हल्का कोहरा भी होगा। वहीं ठंड ज्यादा रहेगी।
तापमान में हुई गिरावट
मध्यप्रदेश में कई इलाकों में लगातार तापमान गिर रहा है। जिसकी वजह से ठंड में तेजी नजर आ रही है। पचमढ़ी में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही रीवा में 5.6 डिग्री शहडोल के कल्याण में 5.9 डिग्री तो वही भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
Read More:- सोना-चांदी ने एक बार फिर बनाया नया रिकॉर्ड, जाने आज के ताजा भाव





