Weather News:- मध्यप्रदेश में गर्मी में अपना खतरनाक स्तर पार कर लिया है। मध्यप्रदेश के कोई शहरों में तापमान 43 डिग्री के ऊपर नजर आ रहा है। खजुराहो मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर दर्ज किया गया है। ऐसे में लू चलने के आसार जताई जा रहे हैं। जिसमें आम लोगों की लगातार मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को कई परेशानी यो उठानी पड़ रही है। ऐसे में खजुराहो का तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि मध्यप्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के साथ सुखी हवाओं में आम जनता का जनजीवन बहुत हद तक प्रभावित होता नजर आ रहा है।
कई शहरों का तापमान पहुंचा 43 डिग्री
मध्यप्रदेश में कई शहरों का तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे नहीं खजुराहो का तापमान 43.9 डिग्री और नौगांव का तापमान 43.5 डिग्री, रतलाम का तापमान 43.2 डिग्री, धार का तापमान 42.4 डिग्री, रायसेन का तापमान 42.4 डिग्री, भोपाल का तापमान 41.6 डिग्री, इंदौर का तापमान 41.2 डिग्री, ग्वालियर का तापमान 42.01 डिग्री उज्जैन का तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही
मध्यप्रदेश में तापमान ऐसे में जहां दिन में तेज गर्मी हो रही है तो वही रात के समय भी शहरों का तापमान लगभग 23 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है। ऐसे में राजधानी भोपाल में रात के समय 26 डिग्री तापमान दर्ज किया जाए जिसकी वजह से लोगों को गर्मी और तेज उमस का सामना करना पड़ रहा है भी काम नहीं कर पा रहे हैं। लोग गर्मी के चलते परेशान हो रहे हैं।
शहरों में चल रही गर्म तेज हवाएं
मध्यप्रदेश में हवा पूरी तरह से सूखी हुई चल रही हैं। ऐसे में शहरों में शाम के समय नमी का स्टार 10% से लेकर 30% तक दर्ज किया गया है। वही कम नमी और तेज गर्म हवाएं चल रही जिससे शरीर का पानी सूख रहा है जिसकी वजह से डिहाईड्रेशन और लू का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में डॉक्टर भी सतर्क रहने की सलाह दे रहे है।
दोपहर में लोगों का बाहर निकलना हुआ मुश्किल
मध्यप्रदेश में तापमान इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि अब लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है। साफ आसमान और तेज धूप होने की वजह से लगातार गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को उसके साथ ही बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Read More:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खंभे में बाइक टकराने से युवक की मौत





