Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्टील प्लांट में लगी भयानक आग, बड़ी मुशक्कत से पाया आग पर काबू

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्टील प्लांट में लगी भयानक आग, बड़ी मुशक्कत से पाया आग पर काबू

Chhattisgarh News:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई। आग बहुत ही भीषण थी। स्टील प्लांट में भीषण आग लगने का यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई का है। सोमवार को देर रात स्टिल मेड मेल्टिंग शॉप में हॉट मेटल प्रोडक्शन में आग लग गई। आग लगने की सूचना जैसे ही मिली बीएसपी के फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर बड़ी ही मेहनत के बाद इस आग पर काबू पा लिया। आज इतनी भयानक थी की बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

आग में हुआ करोड़ों का नुकसान

भिलाई के स्टील प्लांट में लगी भीषण आग में करोड़ों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। केबल में आग लगने की वजह से बत्ती गुल हो गई। जिसकी वजह से कर्मचारियों के लिए बनाए गए लोग लॉकर में भी आग लग गई कर्मचारियों का सारा सामान जल गया आग बुझाने के लिए कई लाकर भी तोड़ने पड़े और अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल में भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप 2 के तीनों कनवर्टर में भी आग लग गई। इस आज की वजह से करोड़ों का नुकसान हो गया।

कनवर्टर से हॉट मेटल गिरने से हुआ हादसा

भिलाई में लगे स्टील प्लांट में लगी आग का कारण कनवर्टर से हॉट मेटल गिरने की वजह बताई जा रही है। घटना के बाद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। बहरहाल इस मामले में अभी प्रोडक्शन साइड बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है। वहीं बीएसपी प्रबंधन नुकसान आकलन में लग चुकी है। आग इतनी भयानक थी कि इसमें करोड़ो का नुकसान हो गया।

Read More:- मध्यप्रदेश में फिर एक बार सक्रिय होगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का असर आएगा साफ नजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?