Britain Russia Tension : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर अब यूरोप की सुरक्षा रणनीति पर भी दिखाई देने लगा है। ब्रिटेन ने अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वहां रक्षा मंत्रालय ने करीब एक लाख रिजर्व सैनिकों को पत्र भेजकर ट्रेनिंग और सैन्य अभ्यास के लिए उपलब्ध रहने को कहा है।
बता दें कि ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शीत युद्ध समाप्त होने के बाद पहली बार इस तरह बड़े पैमाने पर रिजर्व सैनिकों से संपर्क किया गया है। ये पत्र सेना, वायुसेना और नौसेना से जुड़े रिजर्व कर्मियों को भेजे गए हैं। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने इन पर हस्ताक्षर किए हैं। सैनिकों से मोबाइल नंबर, मौजूदा नौकरी और उनकी विशेषज्ञता से जुड़ी जानकारी मांगी गई है।
Britain Russia Tension
ब्रिटिश सरकार नौसेना की पनडुब्बियों को अपग्रेड करने के लिए 8 अरब पाउंड का निवेश भी करने जा रही है। इसका उद्देश्य पनडुब्बियों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ उनकी युद्धक तैयारी को बेहतर बनाना है। सरकार के मुताबिक, इस योजना से राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की रक्षा क्षमता को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा करीब 3,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
सैन्य अभ्यास की भी तैयारी
ब्रिटेन का यह कदम NATO की सामूहिक रक्षा क्षमता मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। NATO के आर्टिकल 3 के तहत सदस्य देशों को अपनी और गठबंधन की सुरक्षा के लिए सैन्य क्षमता बनाए रखनी होती है।
हालांकि, रिजर्व सैनिकों को भेजे गए पत्र का मतलब यह नहीं है कि ब्रिटेन तत्काल युद्ध के लिए सेना जुटा रहा है। सरकार का मकसद जरूरत पड़ने पर सैनिकों से तुरंत संपर्क स्थापित करना है। इसी योजना के तहत करीब 1,000 रिजर्व सैनिकों को 2027 में होने वाले NATO सैन्य अभ्यास के लिए बुलाया जा रहा है।
सतर्क रहने की सलाह
ब्रिटिश सरकार ने अपने नागरिकों को आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी सामान तैयार रखने की सलाह दी है। इसमें खाने-पीने का सामान, पानी की बोतल, कंबल और रेडियो शामिल हैं। खासतौर पर साइबर हमले जैसी परिस्थितियों में इन चीजों को उपयोगी बताया गया है।
Read More : US Tariff on India: भारत समेत कई देशों पर 25% तक टैरिफ लगाने की तैयारी, ट्रेड डील से मिल सकती है राहत





