Home » अंतरराष्ट्रीय » US Tariff on India: भारत समेत कई देशों पर 25% तक टैरिफ लगाने की तैयारी, ट्रेड डील से मिल सकती है राहत

US Tariff on India: भारत समेत कई देशों पर 25% तक टैरिफ लगाने की तैयारी, ट्रेड डील से मिल सकती है राहत

Donald Trump

US Tariff on India : अमेरिका और दूसरे देशों के बीच व्यापारिक खींचतान एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत समेत कई देशों से आने वाले सामानों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक, भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है। इसके लागू होने की संभावित तारीख जनवरी बताई जा रही है।

Donald Trump

बता दें कि अमेरिका ने बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर से आने वाले सामानों पर भी 20 फीसदी तक शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बना हुआ है और अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ा है।

US Tariff on India

भारत के लिए प्रस्ताव में एक विशेष विकल्प भी रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो जाता है तो भारतीय सामानों पर प्रस्तावित टैरिफ 20 से घटाकर 17 फीसदी किया जा सकता है। हालांकि, इस राहत का संबंध ट्रेड डील की शर्तों से होगा।

20 फीसदी शुल्क का प्रस्ताव

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि कुछ देशों में औद्योगिक उत्पादन जरूरत से ज्यादा होने के कारण वैश्विक बाजार में सस्ते सामान की आपूर्ति बढ़ रही है। वॉशिंगटन ने खासतौर पर चीन के स्टील, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर उत्पादों के निर्यात पर सवाल उठाए हैं। इसी आधार पर चीन पर 20 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव है।

चीन ने अमेरिकी आरोपों को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने ओवरकैपेसिटी के दावे को गलत बताते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों के बीच स्थिर संबंध बनाए रखने की अपील भी की।

किन देशों पर टैरिफ का प्रस्ताव?

इस सूची में भारत, चीन, बांग्लादेश, कंबोडिया, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। फिलहाल मेक्सिको और नॉर्वे को प्रस्तावित नए शुल्क से बाहर रखा गया है।

Read More : India A vs UAE: 24 नवंबर को होगा मुकाबला, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?