Home » अंतरराष्ट्रीय » Nigeria Boat Accident: अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 की मौत; 24 यात्रियों को बचाया गया

Nigeria Boat Accident: अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 की मौत; 24 यात्रियों को बचाया गया

Nigeria Boat Accident

Nigeria Boat Accident : नाइजीरिया में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवारों की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। दक्षिणी हिस्से के बायेल्सा राज्य में यात्रियों से भरी नाव रास्ते में पलटकर डूब गई। इस दुर्घटना में कम से कम 24 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बता दें कि नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता मंजो एजेकी के अनुसार, हादसा बीते शुक्रवार को हुआ।

Nigeria Boat Accident

नाव एक समुदाय से दूसरे समुदाय तक लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ले जा रही थी। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल ने तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि नाव में कुल कितने लोग सवार थे और कितने लोग लापता हैं।

Nigeria Boat Accident

पुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद ने बताया कि हादसे में 24 यात्रियों को बचाया गया है। सभी को जरूरी चिकित्सा सहायता दी गई। वहीं, लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में नाव में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है। यात्रियों ने चालक से नाव को किनारे लगाने के लिए कहा था, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि नाव के मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है।

पालन की अपील की

बायेल्सा राज्य सरकार ने घटना पर दुख जताते हुए नाव संचालकों और यात्रियों से सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने को कहा है। राज्य की सूचना आयुक्त एबियुवो कोकू-ओबियाई ने तेज रफ्तार, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और बिना लाइफ जैकेट सफर करने जैसी लापरवाहियों पर रोक लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी यात्रा इंसान की जान से बढ़कर नहीं है।

पहले हो चुके हैं हादसे

नाइजीरिया में नावों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के कमजोर पालन के कारण ऐसी दुर्घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कई नावों में यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट तक उपलब्ध नहीं होते, जिससे हादसों में जान का खतरा बढ़ जाता है।

Read More : Yogi Adityanath Mother Death: मां के निधन के बाद पैतृक गांव पहुंचे CM योगी, 21 नवंबर को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?