Home » राजनीति » Rajasthan में पंचायत चुनाव के नतीजों से बदला समीकरण, कांग्रेस को बढ़त; BJP को झटका

Rajasthan में पंचायत चुनाव के नतीजों से बदला समीकरण, कांग्रेस को बढ़त; BJP को झटका

Rajasthan Panchayat Election Result

Rajasthan Panchayat Election Result : राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में हुए पंचायत चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा से काफी ज्यादा सीटें हासिल की हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 7,543 में से 7,393 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस को 3,701 और भाजपा को 2,181 सीटें मिली हैं।

Rajasthan Panchayat Election Result

बता दें कि जिला परिषद चुनाव में भी कांग्रेस भाजपा से आगे रही है। घोषित 981 सीटों में कांग्रेस ने 599 और भाजपा ने 301 सीटों पर जीत दर्ज की है। पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने 37 में से 33 जिलों में भाजपा से अधिक सीटें हासिल की हैं। भाजपा को अजमेर, बालोतरा, सलूंबर और उदयपुर में बढ़त मिली है।

Rajasthan Panchayat Election Result

इन चुनावों में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने पंचायत समिति की 496 सीटें जीती हैं। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के खाते में 276 सीटें गईं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने 627 सीटों पर जीत दर्ज की। बहुजन समाज पार्टी को 60, CPI(M) को 50 और आम आदमी पार्टी को दो सीटें मिली हैं। जिला परिषद चुनाव में भी RLP ने 37 और BAP ने 22 सीटें हासिल की हैं।

भाजपा को मिली चुनौती

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में कांग्रेस ने पंचायत समिति की 46 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 32 सीटें मिलीं। यहां निर्दलीय उम्मीदवारों ने 76 सीटों पर जीत दर्ज की। जयपुर में कांग्रेस ने 216 और भाजपा ने 87 सीटें हासिल कीं। सीकर में भी कांग्रेस 179 सीटों के साथ आगे रही, जबकि भाजपा को 87 सीटें मिलीं।

जनता का फैसला

कांग्रेस नेताओं ने नतीजों को राज्य सरकार के कामकाज के प्रति जनता की नाराजगी से जोड़कर पेश किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मिला समर्थन सरकार के लिए संदेश है। दूसरी ओर, भाजपा के लिए ये परिणाम पंचायत स्तर पर संगठन और स्थानीय नेतृत्व की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर हैं।

बढ़ेगी राजनीतिक हलच

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव के नतीजे दोनों प्रमुख दलों के लिए राजनीतिक रूप से अहम हैं। कांग्रेस इन्हें अपने संगठन और जनाधार में बढ़ोतरी के संकेत के तौर पर देख सकती है, जबकि भाजपा के सामने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की चुनौती रहेगी। हालांकि, पंचायत चुनाव के परिणामों को सीधे विधानसभा चुनाव का संकेत मानना जल्दबाजी होगी।

Read More : Malaysia Visa Rules: भारतीयों को नए साल से मलेशिया जाने के लिए लेना होगा वीजा, 1 जनवरी 2027 से बदलेगा नियम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?