Nepal Earthquake : भूकंप के झटके कब और कहां महसूस हो जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसी बीच भारत के पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार सुबह एक बार फिर धरती हिल उठी। तड़के आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल इस घटना में किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर नेपाल में आए भूकंप की जानकारी शेयर की है।
संस्थान के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 73 किलोमीटर की गहराई में था।
Nepal Earthquake
नेपाल में भूकंप की घटनाएं नई नहीं हैं। यह देश दुनिया के सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में शामिल है। इससे पहले सितंबर 2026 में भी उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया था। पहले झटके की तीव्रता 4.5 और दूसरे की 4.2 मापी गई थी। उस दौरान भूकंप का केंद्र मुगु जिले के कलाई क्षेत्र के आसपास बताया गया था। इसके झटके पड़ोसी जिलों डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए थे।
EQ of M: 4.9, On: 12/11/2026 04:30:29 IST, Lat: 27.671 N, Long: 87.987 E, Depth: 73 Km, Location: Nepal.
For more information Download the BhooKamp App
https://t.co/5gCOtjdtw0
@DrJitendraSingh
@OfficeOfDrJS
@tummalasrini
@GSuresh_NCS
@ndmaindia https://t.co/XLEFavRK0q— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 11, 2026
आखिर क्यों आते हैं भूकंप?
धरती के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल भूकंप आने की प्रमुख वजह है। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं या खिसकती हैं, तो जमीन के भीतर ऊर्जा जमा होने लगती है। जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो धरती की सतह पर कंपन महसूस होता है। इसी घटना को भूकंप कहा जाता है।
Read More : Assam में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी; कई यात्री घायल




