Home » राजनीति » Assam में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी; कई यात्री घायल

Assam में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी; कई यात्री घायल

Assam Train Accident

Assam Train Accident : ट्रेन में सफर के दौरान अचानक कोई हादसा हो जाए तो यात्रियों के बीच घबराहट फैल जाती है। असम के डिगारू में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला। दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

Assam Train Accident

बता दें कि रेलवे प्रवक्ता के अनुसार, असम के डिगारू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रेन का इंजन और सात डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कई यात्री घायल हुए हैं।

Assam Train Accident

वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों की मदद करने और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसे में घायल यात्रियों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

कोलकाता जा रही थी ट्रेन

रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी। इसी दौरान असम के डिगारू के पास ट्रेन पटरी से उतर गई। रेलवे की ओर से आगे की जानकारी मिलने के बाद हादसे की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Read More : Sonia Gandhi की किताब पर BJP का हमला, भोपाल गैस त्रासदी से लेकर बोफोर्स तक उठाए सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?