Naveen Chauhan Delhi CJP Protest : राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रविवार (11 अक्टूबर) को भी जारी रहा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार के घटनाक्रम के बाद एक बार फिर जंतर-मंतर की ओर कूच करने का ऐलान किया था। हालांकि, दिल्ली की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बद्तर होती जा रही है। हर दिन कोई-न-कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इसी बीच Headlines India के CEO नवीन चौहान दिल्ली से पूरे मामले की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं। बीते 2 दिनों से दिन और रात दोनों टाइम वह लाइव वहां मौजूद रहकर आने वाले लोगों से बातचीत कर रहे हैं।
Headlines India के CEO नवीन चौहान रविवार को राजधानी में प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाते रहे। उनकी कवरेज में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शनकारियों के व्यवहार से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।
Naveen Chauhan ने दागे सच्चे सवाल
वहीं, बीते 11 अक्टूबर को भी जब पत्रकार नवीन चौहान अपने कैमरा पर्सन के साथ उपद्रिवयों से लगातार सवालों का सिलसिला जारी रखे। इसी बीच पुलिस की गिरफ्त से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पीसी आयोजित की, जिसमें सभी मीडिया सहकर्मी शामिल हुए।
नवीन चौहान के सवाल पर बौखलाए CJP वाले, बीच PC देखिए कैसे उतार दिए गुंडे https://t.co/2AFsgiAcw6
— Headlines India (@HI_headlines) October 11, 2026
वहां जो कुछ भी हुआ शायद ही वह चीज कोई भी मीडिया हाउस आपको दिखाए, लेकिन हेडलाइन्स इंडिया ने इस चीज को दिखाया है। साथ ही, बहुत ही हिम्मत के साथ सच्ची पत्रकारिता करते हुए आशुतोष रांका से सवाल भी किए, लेकिन उनका जवाब कुछ यूं आया जो आपको देखकर और सुनकर समझ आएगा कि कैसे देश के प्रधानमंत्री और लोकतात्रिंक सिस्टम को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
CJP ने उतारे गुंडे
सही सवाल पूछने पर वहां मौजूद अन्य असमाजिक तत्वों ने नवीन चौहान के साथ उलझने की कोशिश की। यहां तक की उनके रवैये में अराजकता नजर आई। उन सभी ने घेर के सवालों को दबाने का प्रयास किया। केवल इतना ही नहीं, हमारे सवालों से वहां मौजूद पत्रकार इतने बौखला उठे कि हमारी पत्रकारिता पर सवाल उठाने लगे, जो कि सच्चे और देश हित मुद्दे से जुड़े थे।
CJP की PC में बौखलाए तिलचट्टे करने लगे धक्का-मुक्की
#CJP #CJPPressConference #NaveenChauhan #DelhiPolice #JantarMantar #CJPProtest #DelhiNews #DelhiPolice #GroundReport #DelhiProtest #ViralVideo #AbhijeetDipke #DhruvRathee #CockroachJantaParty https://t.co/UDgcc7sCG5— Headlines India (@HI_headlines) October 11, 2026
उनके पास जब हमारे सवालों का जवाब नहीं था तो वह धक्का-मुक्की पर उतर आए, जिसकी पूरी घटना कैमरे में कैद की गई है और लोगों तक पहुंचाने का काम भी हमने किया है, इससे लोगों को इन उपद्रवियों की हकीकत पता चले। ऐसा लगा कि बीच चलते पीसी में CJP ने अपने गुंडे उतार दिए हो, जिससे सही और सच्चे सवालों को दबा दिया जा सके, लेकिन पत्रकार नवीन चौहान ने हार नहीं मानी और लगातार अपने सवाल दागते रहे। नवीन चौहान के बेबाक सवाल पर कॉकरोच प्रवक्ता इस तरह आखिर क्यों बौखलाया?
Headlines India की नजर
दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच Headlines India के CEO नवीन चौहान लगातार जमीनी हालात से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं। शनिवार की कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदम प्रमुख मुद्दे रहे।
नवीन चौहान के बेबाक सवाल पर बौखलाए कॉकरोच प्रवक्ता
#CJP #CJPPressConference #NaveenChauhan #DelhiPolice #JantarMantar #CJPProtest #DelhiNews #DelhiPolice #GroundReport #DelhiProtest #ViralVideo #AbhijeetDipke #DhruvRathee #CockroachJantaParty https://t.co/WcYeeymw7e— Headlines India (@HI_headlines) October 11, 2026
फिलहाल, CJP ने अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी आज दिल्ली चलो का ऐलान किया है। ऐसे में जंतर-मंतर के आसपास होने वाली गतिविधियों, पुलिस की तैयारियों और प्रदर्शन में शामिल लोगों के व्यवहार पर नजर बनी हुई है।
Read More : Delhi CJP Protest: नवीन चौहान ने BBC पत्रकार से पूछे तीखे सवाल, जवाब देने से किया इनकार! देखें Video





