Home » उत्तर प्रदेश » Yogi Adityanath का राजनीति से सोशल मीडिया तक दबदबा, 6.33 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बने नंबर 1 मुख्यमंत्री

Yogi Adityanath का राजनीति से सोशल मीडिया तक दबदबा, 6.33 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बने नंबर 1 मुख्यमंत्री

Yogi Adityanath : राजनीति में अपने फैसलों और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का एक और बड़ा आंकड़ा सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनकी पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म को मिलाकर सीएम योगी के फॉलोअर्स की संख्या 6.33 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस आंकड़े के साथ वह देश में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। सीएम योगी की डिजिटल मौजूदगी किसी एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है।

Yogi Adityanath

एक्स पर उन्हें करीब 3.27 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फॉलोइंग लगभग 1.80 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं फेसबुक पर भी करीब 1.30 करोड़ लोग उनके अपडेट्स से जुड़े हुए हैं। तीनों प्लेटफॉर्म की संयुक्त संख्या उन्हें बाकी मुख्यमंत्रियों से काफी आगे खड़ा करती है।

Yogi Adityanath

सोशल मीडिया फॉलोअर्स के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सीएम योगी 6.33 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय करीब 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगभग 1.83 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। योगी और दूसरे स्थान पर मौजूद मुख्यमंत्री के बीच भी बड़ा अंतर नजर आता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 1.33 करोड़ फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को लगभग 1.07 करोड़ लोग फॉलो करते हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि सोशल मीडिया पर देश के कई मुख्यमंत्री सक्रिय हैं, लेकिन योगी की पहुंच उनसे काफी बड़ी है।

अन्य मुख्यमंत्रियों की कितनी है फॉलोइंग

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन। चंद्रबाबू नायडू के करीब 82 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लगभग 69 लाख लोग फॉलो करते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के करीब 49 लाख और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लगभग 48 लाख फॉलोअर्स हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला करीब 38 लाख फॉलोअर्स के साथ इस सूची में आगे आते हैं। सीएम योगी सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ अपनी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए नहीं करते, बल्कि सरकार के फैसलों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का भी प्रमुख माध्यम बनाते हैं।

विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक कार्रवाई, सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लगातार साझा की जाती है। इससे उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों की सक्रियता बनी रहती है।

डिजिटल पहचान मजबूत

योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया लोकप्रियता के पीछे नियमित संवाद और तेज डिजिटल अपडेट को एक अहम वजह माना जा सकता है। सरकार से जुड़े फैसलों और गतिविधियों की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचने से उनके अकाउंट्स की पहुंच लगातार बनी रहती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में सीएम योगी ने एक बार फिर बाकी मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन स्थान हासिल किया है।

Read More : UP Politics में नया ट्विस्ट, आकाश आनंद को इस पार्टी से मिला साथ आने का ऑफर! गरमाई सियासत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?