Home » उत्तर प्रदेश » Kanpur गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट की मौत; को- पायलट घायल

Kanpur गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट की मौत; को- पायलट घायल

Kanpur

Kanpur Training Aircraft Crash : उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर ट्रेनिंग के दौरान एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के करीब एक प्रशिक्षण विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर जा गिरा। हादसे में पायलट की मौत हो गई, जबकि को-पायलट गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान एक निजी कंपनी का था और इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था।

Kanpur Training Aircraft Crash

विमान के आसमान से गिरते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दोनों पायलट मलबे में फंस गए थे।

Kanpur Training Aircraft Crash

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और दोनों को क्षतिग्रस्त विमान से बाहर निकाला। घायल को-पायलट को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पायलट को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह दुर्घटना कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में हुई। नत्थूपुरवा गांव के आसपास विमान गिरने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर मलबा बिखरा हुआ है और पुलिस-प्रशासन की टीमें स्थिति संभालने में जुटी हैं।

ऐसे हुआ हादसा

विमान दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था। इसी दौरान वह गंगा बैराज के पास हादसे का शिकार हो गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी, उड़ान के दौरान किसी तरह की समस्या हुई या फिर हादसे के पीछे कोई अन्य वजह थी। हादसे की जानकारी मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर राहत-बचाव का काम पूरा करने के साथ इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल, हादसे से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि प्रशिक्षण विमान किस परिस्थिति में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Read More : MP में CM यादव का पहला चिंतन शिविर, 2 दिन होगा मंथन; प्रभार के जिले भी बदलने के संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?