Home » उत्तर प्रदेश » UP के PRD जवानों को सौगात, ड्यूटी भत्ता बढ़कर हुआ 600; परिवार समेत सालाना 5 लाख तक मुफ्त इलाज

UP के PRD जवानों को सौगात, ड्यूटी भत्ता बढ़कर हुआ 600; परिवार समेत सालाना 5 लाख तक मुफ्त इलाज

CM Yogi

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने का ऐलान किया। इसके साथ ही PRD जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को हर साल 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने वाली ‘मुख्यमंत्री PRD कैशलेस चिकित्सा योजना’ की शुरुआत की। गोरखपुर में आयोजित PRD जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड वितरित किए।

CM Yogi

योजना के तहत प्रदेश के 31 हजार से अधिक PRD स्वयंसेवकों को सरकारी और सरकार से इम्पैनल्ड अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। परिवार के सदस्यों को शामिल करने पर 1.55 लाख से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलने का अनुमान है।

UP News

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2019 में PRD जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता 250 से बढ़ाकर 375 रुपये किया गया था। 2022 में इसे 395 रुपये और 2025 में 500 रुपये किया गया। अब इसे बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि PRD जवान कानून-व्यवस्था, आपदा, महाकुंभ, दीपोत्सव, रंगोत्सव, ट्रैफिक व्यवस्था और चुनाव ड्यूटी समेत विभिन्न जिम्मेदारियों में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हैं। उन्होंने जवानों के अनुशासन और सेवाभाव की सराहना की।

बैरक का शिलान्यास

इस दौरान लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला PRD बैरक का भी शिलान्यास किया गया। राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बताया कि 2017 से पहले PRD का बजट 23 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 543 करोड़ रुपये हो चुका है।

Read More : UP कौशल विकास मिशन की नई पहल, अब क्यूआर कोड से युवा सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?