Home » उत्तर प्रदेश » UP में मानसून हुआ सक्रिय, लखनऊ समेत कई जिलों में वर्षा; 28 शहरों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

UP में मानसून हुआ सक्रिय, लखनऊ समेत कई जिलों में वर्षा; 28 शहरों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। लखनऊ में भी अच्छी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत समेत कई जिलों में बारिश हुई। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राजधानी लखनऊ में भी रविवार को अच्छी बारिश हुई। बारिश के बाद कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया, लेकिन जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। कुछ स्थानों पर स्थिति इतनी खराब रही कि सड़कें पानी में डूबी नजर आईं और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

UP Weather

मौसम विभाग ने 16 से 17 अगस्त के दौरान प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं।

तराई क्षेत्र में भी बारिश की संभावना

17 से 18 अगस्त के दौरान प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Read More : Marriage Line: हथेली पर ये निशान दिखें तो वैवाहिक जीवन को लेकर क्या कहते हैं हस्तरेखा, शास्त्र के संकेत?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?