Home » बिजनेस » Himalaya में दिखा 6 फीट से ज्यादा ऊंचा अनोखा फूल, 7 से 15 साल में आता है खिलने का मौका

Himalaya में दिखा 6 फीट से ज्यादा ऊंचा अनोखा फूल, 7 से 15 साल में आता है खिलने का मौका

Himalaya Viral Video : प्रकृति कब और कहां अपना अनोखा रूप दिखा दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों हिमालय की वादियों से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बेहद ऊंचाई तक फैला एक अनोखा पौधा नजर आ रहा है, जिसे लोग ‘डायमंड फ्लावर’ के नाम से शेयर कर रहे हैं। इसकी बनावट और ऊंचाई ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

सोशल मीडिया पर भले ही इसे डायमंड फ्लावर कहा जा रहा हो, लेकिन इसका वैज्ञानिक नाम Rheum nobile है। इसे पदमचाल और केन्जो नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा अपनी सफेद और चमकदार पत्तियों जैसी संरचना के कारण दूर से बेहद आकर्षक दिखाई देता है। इसी वजह से इसे हिमालय का ‘हीरा’ भी कहा जाता है।

Himalaya Viral Video

इस पौधे की सबसे खास बात इसका जीवन चक्र है। यह सामान्य पौधों की तरह हर साल फूल नहीं देता। इसे फूलने और अपना जीवन चक्र पूरा करने में कई साल लग सकते हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इसके फूल आने में करीब 7 से 15 साल तक का समय लग सकता है। इसी कारण इसके फूल को प्राकृतिक रूप से देख पाना काफी दुर्लभ माना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bishal limbu (@bishallimbu763)

ऊंचा हो सकता है पौधा

Rheum nobile की ऊंचाई भी इसे दूसरे पौधों से अलग बनाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह करीब 3.2 फीट से 6.5 फीट तक ऊंचा हो सकता है। वायरल वीडियो में भी पौधा आसपास मौजूद लोगों की लंबाई के बराबर या उससे अधिक ऊंचा दिखाई दे रहा है। यह दुर्लभ पौधा हिमालय के बेहद ठंडे और ऊंचाई वाले इलाकों में पाया जाता है। यह समुद्र तल से करीब 4,000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर उग सकता है। पथरीले पहाड़ी इलाकों और कठिन मौसम के बीच इसका विकसित होना इसे और खास बनाता है।

दुर्लभ फूल को नुकसान न पहुंचाने की अपील

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग इसे छूते और नुकसान पहुंचाते हुए भी नजर आए। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इतने दुर्लभ हिमालयी पौधे को केवल देखने और तस्वीर लेने तक सीमित रहना चाहिए। प्राकृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसका संरक्षण करना जरूरी है।

Read More : UP T20 League 2026: तीन दिन बाद लखनऊ में आगाज, कानपुर के ग्रीन पार्क की तैयारियां अभी अधूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?